जानिए, सलमान की मैनेजर अक्षय के लिए क्यों करेंगी काम ?

जानिए, सलमान की मैनेजर अक्षय के लिए क्यों करेंगी काम ?

जानिए, सलमान की मैनेजर अक्षय के लिए क्यों करेंगी काम ?
Modified Date: December 3, 2022 / 06:41 pm IST
Published Date: December 3, 2022 6:41 pm IST

 

सलमान खान और अक्षय कुमार की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है…ये बात हर कोई जानता है कि सलमान और अक्की कितने अच्छे दोस्त हैं दोनों करण जौहर के साथ मिलकर एक फिल्म का निर्माण भी करने वाले हैं जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं…वहीं खबर है कि 9 सालों तक सलमान खान मैनेजर रह चुकीं रेश्मा शेट्टी अब अक्षय कुमार को ज्वाइन करने वाली हैं….रेश्मा अब अक्षय के लिए अच्छे प्रोजेक्ट तलाश ने में मदद करने वाली हैं…हम आपको बतादे कि ये नाम इसलिए भी खास है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में माना जाता है कि सलमान की पॉजिटिव छवि के पीछे इन्हीं का हाथ है। इतना ही नहीं, बल्कि सलमान के बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर्स का कुछ क्रेडिट भी इन्हें दिया जाता है।

वहीं एक बात और है जो बीते कुछ सालों से सुनने को मिल रही है बताया जाता है संजू और सलमान के बीच कोल्डवॉर की एक वजह रेश्मा भी रही हैं….दरअसल संजू बाबा जब जेल में थे….तो सलमान ने उन्हें सलाह दी थी कि वो रेश्मा को अपना प्रोजेक्ट मैनेजर रख ले…ताकि वो उन्हें अच्छे प्रोजक्ट्स तलाश ने में मदद करेंगी…संजू बाबा ने सलमान की बात मान ली… लेकिन जब संजू बाबा जेल से पैरोल पर बाहर आए थे….तो उन्होने पाया कि उनके पास एक ही प्रोजेक्ट नहीं है…वजह में पता चला है रेश्मा प्रोड्यूसर डायरेक्टर्स से मोटी रकम की डिमांड कर रही हैं..जिसके चलते कोई संजू बाबा को साइन नहीं कर रहा है.. सोर्सेस की मानें संजू और रेश्मा में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उन्होंने रेश्मा को काम से निकाल दिया।

कहा जाता है कि सलमान खान को संजू बाबा की यही बात सबसे बुरी लगी….लोग कहते हैं कि इसी घटना के बाद से ही आज तक इन दोनों के बीच अनबन की खबरें मीडिया में आती रहती हैं…कहा जाता है कि किसी बात को लेकर सलमान और रेश्मा के बीच भी अनबन हो गई थी..जिसके बाद उन्होंने सलमान का साथ छोड़ दिया था और काफी वक्त से वो कई स्टार्स के बंगलों के आस पास देखा जा चुका है और फाइनली खबर है कि रेश्मा अब अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली हैं… फिलहाल तो मिस्टर खिलाड़ी के पास फिल्मों की लाइन लगी है। बता दें, ये पहली बार है, जब अक्षय कुमार ने किसी मैनेजर को रखा है। अब तक अक्षय खुद ही सब मैनेज करते थे।

 

 


लेखक के बारे में