Vasudha: वसुधा के बुने जाल में फंसी उषा! समर पहुंचा सलाखों के पीछे.. क्या लाइव कैमरे पर बेनक़ाब होगी पत्रकार या खेल जाएगी कोई खौफनाक चाल?

Vasudha: 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में धमाकेदार मोड़ देखने मिलेगा, जहां उषा बेदी आखिरकार अनजाने में ही सही, लेकिन वसुधा के बुने हुए जाल में फँस जाती है..

Vasudha: वसुधा के बुने जाल में फंसी उषा! समर पहुंचा सलाखों के पीछे.. क्या लाइव कैमरे पर बेनक़ाब होगी पत्रकार या खेल जाएगी कोई खौफनाक चाल?

Vasudha 21st July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

Modified Date: July 21, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: July 21, 2026 4:42 pm IST

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में धमाकेदार मोड़ देखने मिलेगा। जहां उषा बेदी आख़िरकार अनजाने में ही सही, लेकिन वसुधा के बुने हुए जाल में फँस जाती है।

Vasudha Upcoming Twist: वसुधा के बुने हुए जाल में फांसी वसुधा!

इस सोच के साथ कि चंद्रिका के खिलाफ़ उसके हाथ एक धमाकेदार इंटरव्यू लग चूका है, उषा वसुधा का इंटरव्यू लेने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टूडियो में कदम रखती है। वह सोचती है कि इंटरव्यू पूरी तरह उसके कंट्रोल में रहेगा और वह अपने तीखें सवालों से वसुधा को घेर लेगी.. किन्तु, वसुधा तुरंत बाज़ी पलट देती है।

वह उषा को कड़े शब्दों में स्पष्ट कर देती है कि अब इस इंटरव्यू का केंद्र वह नहीं होंगी। जब उषा अपने पत्रकार होने के तौर पर सवाल पूछने के अधिकार का दावा करती है, तो वसुधा उसे सख़्ती से चुप करा देती है।

उषा का असली चेहरा हुआ बेनक़ाब!

बिना हिचकिचाहट के वसुधा, उषा से साफ़ कहती है कि सच को पैसों के लिए बेचने के बाद उसे किसी से सवाल पूछने का कोई हक़ नहीं है। यह सुनते ही उषा के होश उड़ जाते हैं क्योंकि वसुधा उसके असली चेहरे को बेनक़ाब कर देती है और वह उसे याद दिलाती है कि कैसे उसने अपने निजी स्वार्थ के लिए निर्दोष लोगों को बदनाम किया था।

Vasudha 21st July 2026 written update: गुस्से में तिलमिलाई उषा!

जैसे ही गुस्से में तिलमिलाई उषा, वसुधा से पूछती है कि उसकी ऐसे बात करने की हिम्मत कैसे हुई, तो वसुधा उसे चौंकाने वाला जवाब देती है। वह कहती है कि समर को पहले ही जेल भेज दिया गया है और अब नतीजे भुगतने की बारी उसकी है। उषा दंग रह जाती है क्योंकि उसे एहसास होता है कि वह इंटरव्यू करने के बजाय एक जाल में फंस गई है..

अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा ऑन-कैमरा उषा की साज़िश का अंत करेगी? या फिर बेनक़ाब होने के डर से उषा भागने का कोई नया रास्ता ढूंढ लेगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.