The Odyssey Box Office Collection Day 3: सिर्फ 3 दिन… 70 करोड़ रुपये… और फिर हुआ बड़ा उलटफेर! ‘द ओडिसी’ ने 2026 की तीन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की निकाली हवा!

The Odyssey Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड की एक्शन फैंटेसी फिल्म 'द ओडिसी' ने रिलीज के पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत कमाई कर रही है और शुरुआती तीन दिनों में ताजा आंकड़े इसकी बेहतरी शुरुआत और दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स का संकेत दे रहा है।

The Odyssey Box Office Collection Day 3: सिर्फ 3 दिन… 70 करोड़ रुपये… और फिर हुआ बड़ा उलटफेर! ‘द ओडिसी’ ने 2026 की तीन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की निकाली हवा!

(The Odyssey Box Office Collection Day 3/ Image Credit: theodysseymovie Instagram)

Modified Date: July 20, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: July 20, 2026 2:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 'द ओडिसी' ने 3 दिन में ₹61.30 करोड़ नेट कमाए।
  • तीसरे दिन फिल्म ने ₹21.90 करोड़ का कारोबार किया।
  • 3 हॉलीवुड फिल्मों के भारत के रिकॉर्ड पीछे छोड़े।

नई दिल्ली: The Odyssey Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड की एक्शन फैंटेसी फिल्म ‘द ओडिसी’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। पहले तीन दिनों में फिल्म ने लगातार मजबूत कमाई की और बॉक्स ऑफिस (The Odyssey Box Office Collection) पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 21.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

तीन दिनों में 61 करोड़ से ज्यादा की कमाई

सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 22 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस तरह फिल्म का भारत में पहले तीन दिनों का नेट कलेक्शन 61.30 करोड़ रुपये हो गया। वहीं शुरुआती वीकेंड में इसका भारत का ग्रॉस कलेक्शन करीब 73.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

इन हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘द ओडिसी’ ने पहले ही वीकेंड (The Odyssey Box Office Collection) में कई चर्चित हॉलीवुड फिल्मों के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने ‘द ममी’ के करीब 40 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर लिया। इसके अलावा ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ के लगभग 35.86 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल करने वाली ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी’ के भारत में लगभग 12 करोड़ रुपये के कलेक्शन से भी यह फिल्म काफी आगे निकल गई।

दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का जलवा

भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ‘द ओडिसी’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म का (The Odyssey Box Office Collection) वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 2,212 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब सभी की नजर पहले हफ्ते की कमाई पर है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 2026 की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह मजबूत कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।