Jana Nayagan Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रही सीएम विजय की Jana Nayagan, रिलीज से पहले ही मचा ऐसा हंगामा कि इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज रह गए हैरान!
Jana Nayagan Advance Booking: सीएम विजय की फिल्म 'जना नायकन' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन के लिए फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई दर्ज कर ली है। जिससे इसकी धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद बढ़ गई है।
(Jana Nayagan Advance Booking/ Image Credit: actorvijay Instagram)
- विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म
- एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत
- 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज
नई दिल्ली: Jana Nayagan Advance Booking: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (CM Vijay) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है और अब इसकी रिलीज की तैयारियां तेज हो गई है। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग (Jana Nayagan Advance Booking) भी शुरू हो चुकी है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जना नायकन’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग (Jana Nayagan Advance Booking) से करीब 6.32 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। टिकट बिक्री में तमिलनाडु सबसे आगे है जहां से फिल्म ने लगभग 4.17 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। वहीं कर्नाटक में भी फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और वहां से करीब 3.05 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री हुई है।
सेंसर विवाद के कारण टली थी रिलीज
बता दें कि विजय की यह फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को पोंगल के खास मौके पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी और कुछ कानूनी वजहों के चलते फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दे दिया है जिसके बाद इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
23 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ये फिल्म
अब Jana Nayagan 23 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में थलापति विजय के साथ बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। विजय के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसे उनकी खास फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रिलीज से पहले मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स (Jana Nayagan Advance Booking) को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 21 July 2026: हर बार दुश्मन आपको कर रहा ढेर? अब गेम पलटेगा, आज के नए रिडीम कोड से खुलेगा जीत का दरवाजा!
- Kisan Mahapanchayat Live: किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू, बसों में सवार होकर निकलने अन्नदाता, शंभू बॉर्डर पूरी तरह सील
- Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Facebook


