एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक की मौत, हत्या की आशंका
एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक की मौत, हत्या की आशंका
एटा (उप्र), 25 अगस्त (भाषा) एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मितन में एक 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम सिंह (12) पुत्र होडल सिंह के रूप में हुई है।
विक्रम का शव सुबह उसकी चारपाई पर पाया गया। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक की 16 वर्षीय बहन प्रियंका को हुई।
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब वह नींद से जागी तो उसने अपने छोटे भाई को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मृतक के पिता होडल सिंह उस समय खेत में सो रहे थे, जबकि मां मायके गई हुई थीं।
सूचना मिलते ही जलेसर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार राघव पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर फील्ड यूनिट और श्वान दस्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर निशान मिले हैं। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है।
जलेसर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का ख़ुलासा होगा। थाना प्रभारी सुधीर कुमार राघव ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक की मौत, हत्या की आशंका
ETAH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm