BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एटा में भीड़ ने चोर समझकर दो युवकों को पीटा, थाने पर भी पथराव किया

एटा में भीड़ ने चोर समझकर दो युवकों को पीटा, थाने पर भी पथराव किया

एटा में भीड़ ने चोर समझकर दो युवकों को पीटा, थाने पर भी पथराव किया
Bhasha
Published: 16 Aug 2025 | 7:26 pmModified: 16 Aug 2025 | 7:26 pm

एटा (उप्र) 16 अगस्त (भाषा) एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में चेहल्लुम का जुलूस देखकर लौट रहे दो युवकों को भीड़ ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि घटना के दौरान गश्त कर रही पुलिस की टीम शोर-शराबा सुनकर घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को किसी तरह भीड़ से बचाकर थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में कुछ ही देर बाद करीब 250 लोग थाने पहुंचे और आरोपियों को सौंपने की मांग करने लगे।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के इनकार करने पर भीड़ भड़क उठी और थाने पर पथराव करने लगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस की स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

भीड़ द्वारा पीटे जाने से घायल हुए युवक फहीम ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार फिरोज के साथ चेहल्लुम का जुलूस देखने गया था, लौटते समय अघटिया गांव के पास भीड़ ने दोनों को रोक लिया और चोर बताकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, “हम लोग बार-बार चोर होने से इनकार करते रहे, लेकिन भीड़ ने एक न सुनी।”

इस दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवकों को किसी तरह बचाकर थाने ले आई।

हालांकि, थाने पहुंचने के बाद उग्र भीड़ ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि घायलों को छुड़ाने पहुंचे उनके परिजनों को भी पीट दिया।

स्थिति बिगड़ते देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह, अन्य पुलिस अधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

गांववालों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात करके स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एटा में भीड़ ने चोर समझकर दो युवकों को पीटा, थाने पर भी पथराव किया

People also search for:UP Police Mob
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm