पुराने मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत
पुराने मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत
एटा (उप्र), 24 अगस्त (भाषा) जिले के अलीगंज क्षेत्र में शनिवार रात बारिश के दौरान एक पुराने मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश गर्ग ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला जैत गांव में 23 और 24 अगस्त की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे शेर सिंह के मकान की छत अचानक गिर गई। उन्होंने कहा कि हादसे में शेर सिंह का 25 वर्षीय बेटा अनुज घायल हो गया, जिसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक का बेटा अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
गर्ग ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों में अनुज का बड़ा भाई विपनेश (27), उसकी पत्नी पप्पी (26), अनुज की पत्नी शीलू (23), पलक पुत्री विपनेश (6) और अनुज का बेटा अंकुर तथा परिवार के कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी का अलीगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
भाषा सं सलीम नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: पुराने मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत
ETAH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm