एटा में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
एटा में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
एटा (उप्र), नौ अगस्त (भाषा) एटा जिले में शनिवार सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के चुरथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शनिवार सुबह टैक्सी और एक अज्ञात वाहन की आमने-सामने टक्कर में कासगंज जिले के निवासी टैक्सी चालक अजय (25) और एटा जिले के निवासी सहवीर (40) की मौत हो गई।
अवागढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अजय दिल्ली में टैक्सी चलाता था और आगरा के लिए बुकिंग कराने के बाद राखी बंधवाने अपने घर जा रहा था।
उन्होंने कहा कि रास्ते में तीन सवारियों को बिठाने के बाद उसकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
एसएचओ ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहवीर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि अन्य दो घायलों में आराम सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि अतर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कुमार के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार एटा जिले के ही कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुरम के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से आनंदपुरम के निवासी मोटरसाइकिल सवार आकाश (30) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: एटा में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
ETAH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm