BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#IBC24MINDSUMMIT: धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसके इशारे पर चलते हैं, IBC24 महामंच पर सामने आई सच्चाई

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम किसी के हिसाब से नहीं चलते हम तो सिर्फ हनुमान जी के इशारे पर चल रहे हैं।

Dhirendra Shastri in IBC24 MIND SUMMIT

Dhirendra Shastri in IBC24 MIND SUMMIT

Chandrakant Dewangan
Published: 07 Dec 2024 | 9:11 pmModified: 07 Dec 2024 | 9:11 pm

भोपाल : Dheerendra shashtri on IBC24 MIND SUMMIT,  IBC24 के माइंड समिति में आज बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए। इस दौरान आईबीसी24 के एडिटर इन चीफ ​रवि कांत मित्तल ने उनसे चर्चा की। उन्होंने जनता के सवालों को धीरेंद्र के सामने रखा। उनसे यह पूछा गया कि आजकल लोगों से जब पूछा जाता है कि क्या चल रहा है? तो लोग कहते हैं इस समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री चल रहे हैं, इसका मतलब दोनों अर्थों में है, यानि बाबा पदयात्रा भी कर रहे हैं और आजकल उनकी बयार भी बह रही है। जब उनसे पूछा गया है कि आप पदयात्रा क्यों कर रहे हैं? तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत में हिंदुओं की स्थिति बहुत विचित्र है, बांग्लादेश की पिक्चर लाइव दिखाई जा रही है, जिस कारण से हम अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

#IBC24MINDSUMMIT: वहीं जब उनसे पूछा गया कि आप किसके हिसाब से चलते हैं? कौन सी शक्तियां हैं जो सहयोग कर रही हैं? इस पर जवाब देते हुए बागेश्वर धाम के बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग पर पिछले तीन चार साल से हम मुखर होकर कह रहे हैं, जब से हमने कथा करना आरंभ किया तब से सनातन संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। इस देश में हिंदू की बात करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है क्योंकि सब के मन में डर है, लेकिन हमारे पीछे कोई एजेंडा नहीं है।

Read More: #IBC24MINDSUMMIT:’वृंदावन से दिल्ली…लखनऊ से अयोध्या और छत्तीसगढ़ में भी निकालेंगे यात्रा’ IBC24 के महामंच से धीरेंद्र शास्त्री ने किया ऐलान

हम सिर्फ हनुमान जी के इशारे पर चल रहे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हम किसी के हिसाब से नहीं चलते हम अपने घर वालों के इशारे पर नहीं चलते तो हमें कौन चला सकता है? हम तो सिर्फ हनुमान जी के इशारे पर चल रहे हैं। हम तो केवल इस देश के 100 करोड़ हिंदुओं के इशारे पर चल रहे हैं, क्योंकि इस देश को बचाना है, तो हिंदुओं को बचाना पड़ेगा। हिंदू रहेगा तो हिंदुस्तान रहेगा हिंदुस्तान रहेगा तभी तो प्रभु श्री राम प्रकट होंगे, तभी तो कलयुग में कल्कि अवतार होगा, तभी तो रामचरितमानस बचेगी। तो हिंदूराष्ट्र इन 100 करोड़ हिंदुओं का एजेंडा है, यह 100 करोड़ हमारे पीछे हैं। अब किसी को स्वीकार हो या नहीं स्वीकार हो।

Read More: #IBC24MINDSUMMIT : ’11 दिन तक लगातार कमलनाथ ने किया फोन तब जाकर बनाया चुनाव लड़ने का मन’ सांसद विवके तन्खा का सनसनीखेज खुलासा

https://www.youtube.com/live/cpcKd9CkVUM?si=gbVH0l9E7vDJv-9C

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhirendra Shastri made a big revelation, told on whose instructions we follow, the truth came out on IBC24 Mahamanch

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm