Dawood Ibrahim Latest News: नहीं रहा माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम…सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि? खबर सामने आते ही मचा बवाल, जानिए पूरा माजरा

Dawood Ibrahim Latest News: नहीं रहा माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम…सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि? खबर सामने आते ही मचा बवाल, जानिए पूरा माजरा
Modified Date: December 19, 2023 / 04:33 pm IST
Published Date: December 19, 2023 4:33 pm IST

करांची: Dawood Ibrahim Latest News भारत का सबसे मोस्ट वांटेड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम बीते ​दो दिनों से सुर्खियों में है। खबर है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया था, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि दाऊद इब्राहिम की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर दाऊद इब्राहिम को उनके चाहने वाले पाकिस्तान परस्त लोग श्रद्धांजलि देने में लगे हुए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

Read More: Romance on Running Bike: बाइक की टंकी पर गर्लफ्रेंड…खुलेआम आशिकी, चलती गाड़ी में रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल

Dawood Ibrahim Latest News दरअसल, 17 दिसम्बर 2023 की रात से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह दावा किया गया कि दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है। उसे गंभीर हालात में पाकिस्तान के कराची में स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके कुछ देर बाद ये दावे किए गए कि जहर देने के कारण दाऊद इब्राहिम की मौत हो गई है। इसी सम्बन्ध में यह भी दावा किया गया कि दाऊद इब्राहिम की मौत पर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल हक काकड़ ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में काकड़ के हवाले से दावा किया गया कि दाऊद की मौत जहर देने के कारण हो गई है।

Read More: MP BJP state in-charge will be changed: बीजेपी में बदलाव का दौर जारी, एमपी में प्रदेश प्रभारी हटाने की तैयारी

सोशल मीडिया पर किए जा रहे लगातार दावों के बाद IBC24 ने संज्ञान लिया और एक के बाद एक किए गए ट्वीट की जांच की। जांच के दौरान ये पाया कि जिस ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किया गया है, वह @Anwaar_Kakkar है, यानी काकड़ की स्पेलिंग में इसमें दो K है। वहीं, अनवार उल हक काकड़ के असली अकाउंट देखने पर पता चलता है कि यह ट्विटर हैंडल @Anwaar_Kakar है और इसमें एक ही K है। वहीं, अनवार उल हक काकड़ के असली ट्विटर हैंडल को खंगालने पर ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला। उनकी ट्विटर टाइमलाइन पर आखिरी ट्वीट 16 दिसम्बर 2023 का है। इसमें वह कुवैत के अमीर की मौत पर दुःख जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Read More: इस राज्य में सीएम से लेकर मंत्रियों का बढ़ेगा वेतन-भत्ता, जानें किसकी सैलरी में कितना होगा इजाफा? 

जिस फर्जी अकाउंट से यह ट्वीट किया गया है, उसे खंगालने पर पता चला कि अब इसके नाम में अनवार उल हक काकड़ के साथ ही ‘फैन्स’ शब्द भी जोड़ दिया गया है। इसी के साथ ही अनवार उल काकड़ के प्रधानमंत्री बनने के अलावा और कोई ट्वीट नहीं है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"