BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Bhasha
Published: 28 Aug 2026 | 9:18 amModified: 28 Aug 2026 | 9:18 am

फिरोजाबाद (उप्र), 28 अगस्त (भाषा) रक्षाबंधन मनाने के लिए गुरुग्राम से अपने गांव लौट रही एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकोहाबाद के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुकपुर निवासी राकेश सिंह की बेटी आरती (21) गुरुग्राम (हरियाणा) के एक अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी।

परिजनों के अनुसार, वह रक्षाबंधन मनाने के लिए 26 अगस्त, बुधवार रात को गांव रवाना हुई थी। रात करीब आठ बजे फोन पर परिजनों से बातचीत में उसने बताया था कि वह शिकोहाबाद की विजेंद्र कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ आ रही है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

इसी बीच पुलिस को शिकोहाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मृतका की बड़ी बहन ललिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरती ने शिकोहाबाद पहुंचने पर बताया था कि रात होने के कारण वह प्रतापपुर चौराहे के पास रहने वाली अपनी सहेली के यहां रुक रही है। सुबह पुलिस से घटना की सूचना मिली, लेकिन उसके बाद से उसकी सहेली का पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने उसकी सहेली की भूमिका पर भी संदेह जताया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

People also search for:diesGirlupUp girl dies
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm