फिरोजाबाद में घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा गैस टैंकर; पिता-पुत्र की मौत, बेटी गंभीर
फिरोजाबाद में घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा गैस टैंकर; पिता-पुत्र की मौत, बेटी गंभीर
फिरोजाबाद (उप्र), 30 जून (भाषा) फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में मंगलवार तड़के घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर अनियंत्रित गैस टैंकर चढ़ गया, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरीश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि मोहम्मदपुर में घर के बाहर सो रहे लोगों पर एक गैस टैंकर चढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कासिम (50) और उनके 11 वर्षीय बेटे तौसीम के रूप में हुई है। कासिम की 14 वर्षीय बेटी शिफा गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: फिरोजाबाद में घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा गैस टैंकर; पिता-पुत्र की मौत, बेटी गंभीर
FIROZABAD
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm