Police-Naxalites Latest Encounter: जारी है लाल लड़ाकों का सफाया.. सी-60 ने मार गिराए 4 खूंखार माओवादी, इंद्रावती के किनारे भीषण मुठभेड़
सुंदरराज ने आगे बताया कि वरिष्ठ माओवादी नेताओं की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई। यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता …

Police-Naxalites Latest Encounter in Gadchiroli
- गढ़चिरौली में दो घंटे की मुठभेड़, पुलिस ने चार कट्टर नक्सलियों को मार गिराया।
- अबूझमाड़ ऑपरेशन में नक्सल महासचिव बसवराजू समेत 27 नक्सली मारे गए, हथियार जब्त।
- संयुक्त कार्रवाई में CRPF, DRG और C-60 कमांडो की भूमिका रही निर्णायक और सफल।
Police-Naxalites Latest Encounter in Gadchiroli: गढ़चिरौली: महाराष्ट्र -छत्तीसगढ़ सीमा के पास गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ की तरफ हुई भीषण गोलीबारी में चार कट्टर माओवादियों को मार गिराया गया है।
गढ़चिरौली के एडिशनल एसपी रमेश के अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में 12 सी-60 कमांडो टीमें शामिल थीं। इनमें करीब 300 जवान और सीआरपीएफ की एक यूनिट शामिल थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन गुरुवार को दोपहर में कवांडे और नेलगुंडा से शुरू किया गया था और फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) कवांडे के पास इंद्रावती नदी तट पर आकर ख़त्म हुआ। सर्चिंग के दौरान 4 माओवादियों के शव बरामद किये गये। यह गोलीबारी करीब दो घंटे तक चली। तलाशी में चार माओवादियों के शव, एक स्वचालित सेल्फ लोडिंग राइफल, दो .303 राइफल और एक भरमार बरामद हुआ।
छत्तीसगढ़ में मिली सफलता से हौसला बुलंद
Police-Naxalites Latest Encounter in Gadchiroli: गौरतलब है कि, इससे पहले 21 मई को माओवादी विद्रोह को एक बड़ा झटका देते हुए छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगलों में एक बड़े संयुक्त अभियान के दौरान भाकपा-माओवादी महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू सहित 27 नक्सलियों को मार गिराया था।
छत्तीसगढ़ में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पी सुंदरराज ने बुधवार को बताया कि माकपा महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराने वाला संयुक्त अभियान नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) टीमों द्वारा चलाया गया था।
टॉप लीडर से हथियार भी बरामद
Police-Naxalites Latest Encounter in Gadchiroli: सुंदरराज ने आगे बताया कि वरिष्ठ माओवादी नेताओं की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई। यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में एके-47 राइफल, एसएलआर-इंसास कार्बाइन और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इस अभियान में एक डीआरजी जवान शहीद हो गया और कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गढ़चिरौली में हुई इस मुठभेड़ में 4 कट्टर माओवादियों को मार गिराया गया है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा यह ऑपरेशन किया गया था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Police-Naxalites Latest Encounter in Gadchiroli 4 armed Maoists killed in encounter with C60 and CRPF
GADCHIROLI
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am