BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG National Highway Closed: अब रात में नहीं चलेंगी गाड़ियां! छत्तीसगढ़ के कई जिलों के हाईवे पर लगा प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हड़कंप

CG National Highway Closed: अब रात में नहीं चलेंगी गाड़ियां! छत्तीसगढ़ के कई जिलों के हाईवे पर लगा प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हड़कंप

CG National Highway Closed

CG National Highway Closed

tikesh Kumar
Published: 30 Jan 2026 | 4:00 pmModified: 30 Jan 2026 | 4:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हड़कंप
  2. रात में बंद होगा NH-130C
  3. ओडिशा-छत्तीसगढ़ का संपर्क टूटने का खतरा

गरियाबंद: CG National Highway Closed:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उड़ीसा के लगभग 10 जिलों और छत्तीसगढ़ के कई जिले इससे सीधे तौर पर प्रभावित होने जा रहे हैं। आदेश के बाद इन इलाकों के निवासी चिंतित नजर आ रहे हैं।

NH-130C पर लगा प्रतिबंध (Supreme Court Order Highway)

CG National Highway Closed:  दरअसल, वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र के कोर एरिया में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है। इस आदेश की जद में नेशनल हाईवे 130-C भी आ गया है, जो रायपुर, गरियाबंद और उड़ीसा को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री वाहन, मालवाहक वाहन और निजी वाहन गुजरते हैं।

 

टाइगर प्रोजेक्ट के नाम पर हाईवे बंद (NH-130C Ban)

CG National Highway Closed: गरियाबंद जिले के देवभोग और आगे उड़ीसा के कई जिलों को छत्तीसगढ़ और रायपुर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 130-C उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से होकर गुजरता है। आदेश के पालन में तौरंगा से इंदागांव के बीच लगे बैरियर को बंद करने के शासकीय निर्देश के बाद स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। इतना ही नहीं, गरियाबंद और धमतरी जिले में टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया में आने वाले 50 से अधिक ग्रामीण मार्गों पर भी आवागमन बंद किया जा रहा है। गरियाबंद जिले में तौरंगा, जुगाड़, जांगड़ा, बम्हनीझोला, इंदागांव और गरिबा बैरियर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं धमतरी जिले में भी दर्जनों बैरियर बंद किए जाएंगे।

इस फैसले को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। देवभोग क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम नेशनल हाईवे को इस प्रतिबंध से राहत दी जानी चाहिए। ग्रामीणों ने सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार की गुहार लगाने की बात कही है। इस विषय पर गरियाबंद के अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वमान्य है, लेकिन इस मार्ग का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। ऐसे में देवभोग और उड़ीसा के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी कारण उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने का अनुरोध किया गया है।

 

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1: NH-130C Ban सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगाया गया है, जिसके तहत टाइगर प्रोजेक्ट के कोर एरिया में वन्यजीव संरक्षण के लिए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन पर रोक लगाई गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG National Highway Closed News

शहर की खबरें

गरियाबंद

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm