Gariyaband Waterfall Incident: गजपल्ला वॉटरफॉल में घूमने आई युवती लापता, 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ पहुंचे थे पिकनिक मनाने
Gariyaband Waterfall Incident: गजपल्ला वॉटरफॉल में घूमने आई युवती लापता, 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ पहुंचे थे पिकनिक मनाने

Gariyaband Waterfall Incident, Mahvish Khan, Gajpalla Waterfall, Raipur Girl Drowned, Picnic Accident Chhattisgarh, Gajpalla Tragedy, Girl Missing in Waterfall,
- गजपल्ला वॉटरफॉल से युवती लापता,
- वॉटरफॉल में डूबने की आशंका,
- रायपुर से दोस्तों के साथ घूमने आई थी युवती,
गरियाबंद: Gariyaband Waterfall Incident: जिले के चर्चित गजपल्ला जलप्रपात में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती महविश खान वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।
Gariyaband Waterfall Incident: अंधेरा घिरने के कारण रात 8:30 बजे रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें गोताखोरों के साथ पुलिस और ग्रामीण भी मदद करेंगे। प्रत्यक्षदर्शियों और युवती के साथ आए उसके दोस्तों के अनुसार महविश रविवार को अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गजपल्ला वॉटरफॉल आई थी। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चली गई और फिर दिखाई नहीं दी। मौके पर मौजूद दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read More : Sakti Rape Case: घर में घुसकर नाबालिग से की दरिंदगी, फिर इस चीज की दी धमकी, आरोपी अब पहुंचा सलाखों के पीछे
Gariyaband Waterfall Incident: स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर घटना घटी वहां की गहराई 20 फीट से भी अधिक है और वॉटरफॉल के नीचे चट्टानों की कई खोलियां हैं। आशंका है कि युवती उन्हीं में कहीं फंसी हो सकती है। रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र की रहने वाली महविश खान के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। प्रशासन ने अगले दिन सुबह होते ही विशेष गोताखोर दल की मदद से चट्टानों की दरारों में खोजबीन करेगी। यह इलाका मानसून के दौरान विशेष रूप से खतरनाक माना जाता है लेकिन पर्याप्त चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था न होने के चलते ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा रविवार को हुआ जब रायपुर निवासी 22 वर्षीय युवती महविश खान पिकनिक पर आई थी और नहाते समय गहरे पानी में डूब गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gariyaband Waterfall Incident: Girl who came to visit Gajpalla waterfall is missing
गरियाबंद
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm