CG School News Today: छत्तीसगढ़ के इस सरकारी स्कूल में ताला तो खुलता है, लेकिन पढ़ाई नहीं होती, वजह जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान
CG School News Today: छत्तीसगढ़ के इस सरकारी स्कूल में ताला तो खुलता है, लेकिन पढ़ाई नहीं होती, वजह जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान

CG School News Today
- 70 से ज्यादा बच्चे, पर कोई गुरु नहीं
- डुगरा स्कूल में शिक्षा का संकट
- सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होती
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां के शासकीय प्राथमिक शाला डुगरा में शिक्षक नदारद हैं, जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चे खुद स्कूल का ताला खोलकर कक्षाओं में आ रहे हैं। उन्हें पढ़ाने वाला कोई नहीं होता, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप है।
शिक्षक गायब, बच्चे मजबूर
CG School News Today: विकासखंड गौरेला के संकुल केंद्र उमरखोही अंतर्गत यह प्राथमिक शाला पिछले कई दिनों से शिक्षक-विहीन है। अधिकारियों को भी इस स्थिति की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। स्कूल के बच्चों ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह स्कूल पहुंचते हैं और खुद ही ताला खोलकर अपनी कक्षाओं में बैठ जाते हैं। हालांकि, शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें बिना पढ़ाई किए ही वापस लौटना पड़ता है। इस स्थिति से अभिभावकों में गहरी नाराज़गी और चिंता है। प्राथमिक शाला डुगरा में लगभग 70 से 80 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। जो एकमात्र शिक्षक पदस्थ थे, वे भी स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।
डुगरा स्कूल में शिक्षा का संकट
CG School News Today: स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण स्कूल की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षकों की पदस्थापना कर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) रजनीश तिवारी ने बताया कि शिक्षकों को बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) कार्य के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जिले में शिक्षकों की कमी है, जिस वजह से स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा! पैसेंजर और मालगाड़ी की भयंकर टक्कर, सीढ़ियों से उतारे गए डेड बॉडी, महिला आरक्षित बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान
- बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, गैस कटर से बोगियों को काटकर निकाले जा रहे मृतकों के शव, देखें वीडियो
- 'जान की बाजी लगाने को तैयार हूं...' सीएम डॉ. मोहन को रोकने विपक्ष ने की बड़ी साजिश, हैलीपैड खोदा, सभा स्थल पहुंच मार्ग भी किया बाधित
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, शिक्षकों को बी.एल.ओ. कार्य के प्रशिक्षण में भेजा गया है और जिले में शिक्षकों की कमी भी एक बड़ी समस्या है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG School News Today: There is no education in this government school of Chhattisgarh
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am