Gaurella Crime News : इंस्टाग्राम पर पहले की दोस्ती, फिर बर्थडे मनाने जंगल में बुलाकर किया ये घिनौना काम, अब कोर्ट ने सुनाई ये बड़ी सजा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अदालत ने सोहेल खान को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास और ₹500 के अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना 10 …

Gaurella Crime News
- गौरेला की जिला अदालत ने आरोपी सोहेल खान को POCSO एक्ट के तहत दोषी करार दिया।
- न्यायालय ने 10 साल के कठोर कारावास और ₹500 के अर्थदंड की सजा सुनाई।
- घटना इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से शुरू हुई और 10 महीने में फैसला सुनाया गया।
Gaurella Crime News गौरेला: छत्तीसगढ़ की गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिला अदालत ने जंगल में किशोरी से अश्लील हरकत के मामले में आरोपी सोहेल खान को दोषी करार दिया है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने सोहेल को 10 साल के कठोर कारावास और ₹500 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी को अर्थदंड का भुगतान न करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
दरअसल, घटना 10 फरवरी 2025 की है। पीड़िता की दोस्ती आरोपी सोहेल खान से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच मैसेज के जरिए बातचीत शुरू हुई। घटना वाले दिन सोहेल ने अपने दोस्त आशु का जन्मदिन मनाने के बहाने पीड़िता को मलनिया डैम बुलाया। पीड़िता अपनी सहेली और आरोपी सोहेल के दोस्त के साथ मलनिया डैम पहुंची। वहां पीड़िता और सोहेल अकेले बैठकर बात कर रहे थे। तभी पीड़िता के पिता का फोन आया। आरोपी ने पीड़िता का फोन लेकर बंद कर दिया और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाकर पकरिया जंगल ले गया। जंगल में उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं।
POCSO एक्ट के तहत दोषी मिला आरोपी
Gaurella Crime Newsइस पूरे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 75, 63(ख) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस पूरे मामले की जांच में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत सोहेल को दोषी पाया गया ।
आरोपी को मिली 10 साल के कठोर कारावास की सज़ा
Gaurella Crime News उसे 10 साल के कठोर कारावास और ₹500 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और ₹500 का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय ने इस मामले में अपराध के 10 महीने के भीतर ही अपना फैसला सुनाकर बालकों से जुड़े अपराधों में सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।
यह भी पढ़ें
- दिल्ली को दहलाने वाले आतंकी की भी मौत!.. इस जगह से बरामद हुआ पैर का हिस्सा, जानें कौन था ये टेररिस्ट
- नोटों के बंडल से भरा कार किसका? गुप्त चैंबर में छुपाकर ले जा रहे थे इस जगह, करोड़ों रुपए देख पुलिस भी रह गई दंग
- लाल किले के पास फिर मचा हड़कंप! धमाके के तीन दिन बाद मिला कटा हुआ हाथ, चारों ओर बिखरे तबाही का मंजर देख कांप उठेंगे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना 10 फरवरी 2025 को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मलनिया डैम और पकरिया जंगल क्षेत्र में हुई थी।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Sohail Khan Sentenced to 10 Years in Jail for Assaulting Minor Girl in Chhattisgarh’s Gaurela
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm