गड्ढे में डूबा शिशु; ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
गड्ढे में डूबा शिशु; ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
गाजियाबाद (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर क्षेत्र के पूर्वी संगम विहार में मंगलवार को एक स्कूल के सामने पानी से भरे गड्ढे में तीन वर्षीय एक बच्चे की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को डायल 112 पर पानी से भरे एक गड्ढे में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया, उसकी पहचान अनस के रूप में हुई है और वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेलने के लिए घर से निकला था और लापता हो गया था। उसके पिता अतहर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सिंह ने बताया, ''जब बच्चा काफी देर तक वापस नहीं आया, तो परिवार ने इलाके में खोजबीन की और उसका शव नहर रोड के किनारे पानी से भरे गड्ढे में पाया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।''
एक अन्य घटना में, लोहिया नगर में हमदर्द चौराहे के पास एक ट्रक ने 45 वर्षीय मोहन सिंह नेगी नामक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेगी को गंभीर चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि नेगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा सं. सलीम रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: गड्ढे में डूबा शिशु; ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm