CM Yogi Gorakhnath Temple: योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगा हाईटेक सिस्टम, अपराधियों की खैर नहीं
CM Yogi Gorakhnath Temple: योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगा हाईटेक सिस्टम, अपराधियों की खैर नहीं

UP Upcoming Govt Jobs. Image Source- IBC24 Archive
- गोरखनाथ में सुरक्षा भवन उद्घाटन
- 9.18 करोड़ से बना प्रोजेक्ट
- पुलिस सुधार पर CM का बयान
CM Yogi Gorakhnath Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र में बने दो आधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन करते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिस सुधारों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद पुलिस विभाग में समय पर भर्ती, बेहतर ट्रेनिंग और अवस्थापना सुविधाओं के विकास के कारण पुलिसकर्मियों के कार्य की गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और सुशासन का एक मजबूत मॉडल स्थापित हुआ है। इन सुरक्षा भवनों के निर्माण पर 9.18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, पुलिस स्टोर रूम और मेंटिनेंस वर्कशॉप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
Yogi Adityanath police reforms: गोरखनाथ में सुरक्षा भवन उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा किसी भी सुशासन की पहली शर्त होती है और हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग और बुनियादी सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता था, जिससे युवाओं में पुलिस सेवा के प्रति आकर्षण कम हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पहले पुलिसकर्मियों के लिए उचित आवास और बैरक की व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें किराए के मकानों में रहकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार मकान मालिकों के साथ विवाद की स्थिति भी बनती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा पुलिस लाइन और थानों में बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ऐसी समस्याएं काफी हद तक खत्म हो गई हैं।
Gorakhnath temple security building: बेहतर ट्रेनिंग से बढ़ी कार्यक्षमता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब पुलिस पहले की तरह असहाय नहीं है। थानों में अपराधियों को रखने की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे उनके भागने की संभावना समाप्त हो गई है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी थाने या सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश करेगा, उसका “काम तमाम” कर दिया जाएगा और पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एडीजी अशोक जैन और एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा भी शामिल थे।
इन्हें भी पढ़े:-
‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स
उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू
चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट
ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र में
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Yogi Gorakhnath Temple
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm