Gorakhpur Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई पति-पत्नी की मौत, घटना के बाद फरार हुआ चालक
Gorakhpur Road Accident News: गोरखपुर जिले रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

Pilibhit Road Accident News/image: IBC24 File
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
- इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
- पुलिस की टीम दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Gorakhpur Road Accident News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। (Gorakhpur Road Accident News) पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर करीब तीन बजे पीपीगंज बाईपास पर वन विभाग की जांच-चौकी के पास गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर हुआ।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Gorakhpur Road Accident News: पुलिस के मुताबिक, मखनहा गांव निवासी राजकुमार यादव (40) अपनी पत्नी रंभा देवी (35) के साथ कैम्पियरगंज क्षेत्र के इंद्रपुर जा रहे थे और इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sweet Product: मिठाई खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी चीज! हर पैकेट पर लिखी होगी ये बात, नजरअंदाज किए तो हो सकता है तगड़ा नुकसान
- UP Flood Relief News: सीएम योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में मिली आर्थिक सहायता, प्रभारी मंत्री ने सौंपे चेक
- India vs West Indies: कोहली की दहाड़... गिल की हुंकार! भारत ने वेस्टइंडीज को इतने विकेट से चटाई धूल, विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Husband and wife died in Gorakhpur road accident
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pm