Biometric Punching for Ration: सरकारी राशन के लिए अब थंब लगाने की टेंशन खत्म, बायोमैट्रिक के बिना भी मिलेगा राशन! खुद खाद्य मंत्री ने दी अहम जानकारी
Biometric Punching for Ration: सरकारी राशन के लिए अब थंब लगाने की टेंशन खत्म, बायोमैट्रिक के बिना भी मिलेगा राशन! खुद खाद्य मंत्री ने दी अहम जानकारी

Biometric Punching for Ration: सरकारी राशन के लिए अब थंब लगाने की टेंशन खत्म, बायोमैट्रिक के बिना भी मिलेगा राशन! Image: IBC24
- खाद्यान्न में गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता के लिए नया डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम
- हितग्राहियों को मोबाइल पर SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी
- बायोमेट्रिक समस्या वाले बुजुर्ग हितग्राही अब एक व्यक्ति को नामित कर सकते हैं
गुना: Biometric Punching for Ration मध्यप्रदेश में अब राशन वितरण प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होने जा रही है। खाद्यान्न में गड़बड़ी और कालाबाज़ारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नया डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया है। गुना जिले में इसकी जानकारी देते हुए खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब राशन की हर खेप पर मैसेज के जरिए पता चल सकेगा कि आपका राशन कहां है। सबसे पहले राशन दुकान संचालक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा और जैसे ही खाद्यान्न दुकान पर पहुंचेगा, सभी पात्र हितग्राहियों को भी मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाएगा कि उनका राशन आ चुका है।
बिना थंब लगाए भी मिलेगा राशन
Biometric Punching for Ration मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस व्यवस्था से बीच में किसी भी तरह की बदमाशी या गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी और आम जनता को समय पर राशन मिल सकेगा। साल में दो बार 2 अक्टूबर और 26 जनवरी को हर गांव की ग्राम सभा में सार्वजनिक रूप से इसे पढ़कर बताया जाएगा कि गांव में कितने लोगों को राशन मिला है, जिससे ग्रामीण स्तर पर भी पारदर्शिता बनी रहे। खास बात ये है कि सरकार ने बुजुर्ग हितग्राहियों को भी बड़ी राहत दी है। जिन बुजुर्गों के अंगूठे बायोमेट्रिक मशीन पर स्कैन नहीं हो पाते थे, अब उन्हें राशन से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। ऐसे बुजुर्ग किसी एक व्यक्ति को नामित कर सकते हैं, जिसे बिना बायोमेट्रिक के भी राशन दिया जाएगा।
https://youtu.be/yc_2dqMGdec
बायोमैट्रिक के बिना भी मिलेगा राशन
सरकार का कहना है कि यह नया ट्रैकिंग सिस्टम राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भरोसेमंद बनाएगा। इस पूरे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता दिखाई देगी। क्योंकि इससे पहले अक्सर यह देखने को मिलता था कि ग्रामीण कहते थे कि हमें राशन नहीं मिला और जब राशन दुकान संचालक से पूछा जाता था तो वह कह देता था कि राशन वितरण किया गया है। लेकिन अब इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें
- ICICI Prudential AMC IPO: दूसरे ही दिन फुल सब्सक्रिप्शन का तूफान! 300 रुपये के करीब GMP, क्या इतिहास रचने वाला है यह IPO?
- Minister Vijay Shah Controversy: ‘सीएम का सम्मान नहीं करेंगे तो कराएंगे लाडली बहनों की जांच’ फिर सुर्खियों में आए मंत्री विजय शाह, विवादित बयानों से है पुराना नाता
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए नया डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Biometric Punching for Ration is not Mandatory for Old Age Consumer in Madhya Pradesh
गुना
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm