BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Guna Cow Death Case: गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में एक मारवाड़ी गाय की संदिग्ध हालात में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

guna cow news

guna cow news

muskan mishra
Published: 09 May 2026 | 11:03 pmModified: 09 May 2026 | 11:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. गुना में गाय की मौत
  2. पेड़ों के बीच मिला शव
  3. हत्या के गंभीर आरोप

Guna Cow Death Case: गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक Guna Cow Death Case का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सिरसी थाना क्षेत्र में एक मारवाड़ी गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम धानवाड़ी निवासी फरियादी की 8 वर्षीय गाय शुक्रवार सुबह रोज की तरह चरने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गाय की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

Guna viral news: गुना में गाय की मौत

शनिवार सुबह जब दोबारा खोजबीन की गई तो गाय का शव धानवाड़ी और म्यांपुर गांव के बीच एक नाले के पास दो पेड़ों के बीच लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर ग्रामीण दंग रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि गाय के शव को रस्सियों से बांधा गया था, जिससे मामला सामान्य मौत न होकर क्रूरता और हत्या की ओर इशारा करता है। घटना सामने आते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलते ही गुना से गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शव जिस स्थिति में फंसा हुआ था, उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से गाय के शव को नीचे उतारा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Madhya Pradesh cow killing: हत्या के गंभीर आरोप

इस मामले में म्यांपुर निवासी एक ग्रामीण पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने जानबूझकर गाय को पेड़ों के बीच रस्सियों से बांध दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद सिरसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों और गौसेवकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Guna Cow Death Case

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm