Sanjeev Arora Arrested News: ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार हुए इस राज्य के मंत्री.. 100 करोड़ रुपये के मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप, शुरू हुई सियासत
Sanjeev Arora Punjab Minister Arrested News: पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने 100 करोड़ रुपये के GST घोटाले में गिरफ्तार किया, सियासत तेज।
Sanjeev Arora Punjab Minister Arrested News || Image- AI Generated
- ईडी ने पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया।
- दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत पांच ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई।
- AAP ने कार्रवाई को राजनीतिक बताते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज (9 मई को) पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को 100 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी लेनदेन मामले में गिरफ्तार कर लिया। (Sanjeev Arora Punjab Minister Arrested News) यह कार्रवाई दिनभर चली छापेमारी और पूछताछ के बाद की गई। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.
जांच एजेंसी ने कुल पांच परिसरों की तलाशी ली
अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की टीमों ने दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने कुल पांच परिसरों की तलाशी ली। इनमें संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों के दफ्तर शामिल थे। साथ ही हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नाम की कंपनी के कार्यालय में भी जांच की गई। ईडी का आरोप है कि संजीव अरोड़ा की कंपनी ने दिल्ली की कुछ फर्जी फर्मों के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन खरीद के नकली बिल तैयार किए। इन फर्जी लेनदेन के जरिए गलत तरीके से जीएसटी रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और ड्यूटी ड्रॉबैक का फायदा लिया गया।
आप नेताओं ने साधा केंद्र पर निशाना
जांच एजेंसी को शक है कि इस घोटाले से कमाया गया पैसा विदेश भेजा गया और फिर दुबई के जरिए भारत वापस लाकर उसे वैध दिखाने की कोशिश की गई। ईडी का कहना है कि इस पूरे मामले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बताया है। (Sanjeev Arora Punjab Minister Arrested News) उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि कई छापों के बावजूद अरोड़ा के यहां से कुछ नहीं मिला, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर चुनावी फायदा लेना चाहती है। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ऐसी राजनीति पंजाब में सफल नहीं होगी। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और एजेंसी जल्द ही संजीव अरोड़ा को विशेष अदालत में पेश कर सकती है। ईडी अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
#WATCH | चंडीगढ़ | प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चल रहे केस में गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/9C09DmQtkC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
राघव चड्ढा ने साधा AAP पर निशाना
इस पूरे छापेमारी को लेकर आप के पूर्व नेता और मौजूदा रास सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में चड्ढा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन अब राज्य की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। (Sanjeev Arora Punjab Minister Arrested News) राघव चड्ढा ने दावा किया कि ईडी की छापेमारी के दौरान बालकनी से 21 लाख रुपये नकद से भरा बैग फेंके जाने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह सच है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इससे साफ होता है कि पंजाब में बड़े स्तर पर आर्थिक गड़बड़ी हुई है।
#WATCH | Delhi | On ED raid on Punjab Minister Sanjeev Arora, Rajya Sabha MP and BJP leader Raghav Chadha says, “By showing the dream of making Punjab ‘Rangla’, Aam Aadmi Party has looted the treasury of Punjab and made it ‘Kangla’… The reports that Rs 21 lakh cash was thrown… pic.twitter.com/qyAbvQtFf2
— ANI (@ANI) May 9, 2026
केजरीवाल बोले, पीएम मोदी औरंगजेब’
पंजाब सरकार के मंत्री पर जारी कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने पीएम की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा है कि, पीएम मोदी भी भारत पर बेईमानी से कब्ज़ा कर रहे हैं। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखे एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा, “कई सौ साल पहले औरंगजेब ने अत्याचार करके भारत के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया था। आज मोदी जी ने भी बेईमानी करके भारत के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया है।”
अरविन्द केजरीवाल ने आगे लिखा, “औरंगजेब के अत्याचारों का हमारे गुरु साहिबान ने डटकर सामना किया और अपनी कुर्बानियाँ दीं। अब उनकी कुर्बानियों से प्रेरित होकर पंजाब के लोग मोदी जी के अत्याचारों का सामना करेंगे और पूरे देश को मोदी राज के अन्याय से मुक्ति दिलाएंगे।”
कई सौ साल पहले औरंगजेब ने अत्याचार करके भारत के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया था.. आज मोदी जी ने भी बेईमानी करके भारत के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया है।
औरंगजेब के अत्याचारों का हमारे गुरु साहिबान ने डटकर सामना किया और अपनी कुर्बानियाँ दीं।
अब उनकी कुर्बानियों से प्रेरित होकर… pic.twitter.com/QkXToZXfaE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया
पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया
शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा
सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की

Facebook


