Jabalpur Maid Murder News: घर पर अकेली मेड के साथ युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, सफल नहीं होने पर उठाया खौफनाक कदम, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Jabalpur Maid Murder News: जबलपुर में घर में काम करने आई एक हाउस मेड से रेप की कोशिश के बाद, बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Jabalpur Maid Murder News: घर पर अकेली मेड के साथ युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, सफल नहीं होने पर उठाया खौफनाक कदम, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Modified Date: May 9, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में अब हाउस मेड भी सुरक्षित नहीं हैं।
  • घर में काम करने आई एक हाउस मेड से रेप की कोशिश के बाद हत्या कर दी गई।
  • वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Jabalpur Maid Murder News: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अब हाउस मेड भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां घर में काम करने आई एक हाउस मेड से रेप की कोशिश के बाद, बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना घमापुर थाना क्षेत्र के शीतलामाई इलाके की है। यहां अतुल कोरी नाम का आरोपी अपनी माँ के साथ अकेला रहता था। (Jabalpur Maid Murder News) आरोपी के घर 38 साल की एक हाउस मेड घरेलू काम करने आती थी। आरोपी की माँ शादी समारोह में बाहर गई हुई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने घर में हाउस मेड को अकेली पाकर उसे दरिंदगी का शिकार बनाया।

आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश के बाद की मेड की हत्या

आरोपी ने हाउस मेड के साथ रेप की कोशिश की और इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही ने आरोपी ने घटना को आत्महत्या बताने की नीयत से हाउस मेड का शव फंदे पर टांग दिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग खड़ा हुआ। (Jabalpur Maid Murder News) पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्होने घर का दरवाजा खोलकर देखा, जहां हाउस मेड की लाश मिली।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jabalpur Maid Murder News: इस वारदात के विरोध में मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने मृतका का शव रखकर कांचघर चौक पर चकाजाम कर दिया और आरोपी को फांसी की सज़ा देने की मांग की। इधर मौके से फरार हुए आरोपी अतुल कोरी को घमापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (Jabalpur Maid Murder News) पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर, जांच की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.