Guna Crime News: हैवानियत की हदें पार! आधी रात घर में घुसा नकाबपोश चोर… महिला को देख दरिंदे ने किया कांड, जेवरात भी लूटकर फरार
हैवानियत की हदें पार! आधी रात घर घुसा नकाबपोश चोर…Guna Crime News: The limits of brutality crossed! A masked thief entered the house
- नकाबपोश दो चोरों ने महिला के दोनों कान काटे
- नाक कान की सोने की आभूषण ले गए चोर
- रात में महिला के घर में चोरी की मंशा से घुसे थे दो चोर
गुना: Guna Crime News: गुना से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न सिर्फ लोगों को दहला कर रख दिया है बल्कि इंसानियत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नजूल कॉलोनी में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात में दो नकाबपोश चोरों ने एक महिला को न सिर्फ लूटा बल्कि ऐसी हैवानियत दिखाई, जिसे सुनकर रूह कांप उठती है।
Guna Crime News: रात के अंधेरे में चोर महिला के घर में घुसे। चोरी की नीयत से आए ये दरिंदे तब और हिंसक हो उठे जब महिला जाग गई। जान बचाने की गुहार भी इन वहशियों का दिल नहीं पिघला सकी। चोरों ने धारदार हथियार से महिला के दोनों कान काट डाले और नाक-कान के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।दर्द से कराहती महिला को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बर्बर वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग गुस्से में हैं और पुलिस से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Guna Crime News: कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चोरों ने पहले से महिला को टारगेट किया हुआ था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Guna Crime News: The limits of brutality crossed! A masked thief entered the house
गुना
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm