Dulhan Kidnapping Case: अपहरणकर्ताओं के हौसले बुलंद! एकदम फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का किया किडनैप और फिर..
Dulhan Kidnapping Case: एमपी के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई दुल्हन की किडनैपिंग से हड़कंप मच गया।

MP Looteri Dulhan | Source : File Photo
- दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई दुल्हन की किडनैपिंग से हड़कंप मच गया।
- स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने नवविवाहित जोड़े पर हमला कर दुल्हन को अगवा कर लिया।
- राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी विक्रम बंजारा की बारात 1 मार्च को अशोकनगर गई थी।
गुना। Dulhan Kidnapping Case: एमपी के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई दुल्हन की किडनैपिंग से हड़कंप मच गया। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने नवविवाहित जोड़े पर हमला कर दुल्हन को अगवा कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवास के पास से पांच अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा और दुल्हन को सुरक्षित बरामद कर लिया। कैसे हुआ अपहरण? राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी विक्रम बंजारा की बारात 1 मार्च को अशोकनगर गई थी।
फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का अपहरण
रविवार सुबह जब विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने घर के लिए रवाना हुए, तभी ग्राम रातीखेड़ा के पास काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 7-8 बदमाशों ने उनका पीछा किया। धरनावदा थाना क्षेत्र के दुनाई गांव के पास बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर रोका और हमला कर दिया। उन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए और चाकू से दूल्हे पर वार किए। इसके बाद दुल्हन को जबरन स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दूल्हे और बारातियों ने रुठियाई पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी और स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी मालिक से संपर्क किया। संयोग से वाहन में जीपीएस लगा था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई।
पुलिस की तीन गाड़ियों ने हाईवे पर घेराबंदी की और आखिरकार देवास के पास से दुल्हन को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। इस दौरान कुछ अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया, यह पुष्टि राघोगढ़ एसडीओपी दीपा डॉडवे ने फोन पर की है। किडनैपिंग के पीछे की साजिश क्या? इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की सच्चाई का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जायेगी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग या पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले में खुलासा होगा।
फिलहाल पुलिस टीम और दुल्हन और अपहरणकता के गुना पहुंचने का इंतजार कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस के त्वरित एक्शन से जहां एक ओर अपहरणकर्ताओं के हौसले पस्त हुए हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों ने राहत की सांस ली है। कितने आरोपी पकड़े हुए हैं। और कितने मौके से फरार हैं इस बात की पुष्टि पुलिस की तरफ से अभी नहीं की गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में दुल्हन का अपहरण 1 मार्च, 2025 को हुआ था, जब दूल्हा-दुल्हन अपनी विदाई के बाद घर लौट रहे थे।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The kidnappers are in high spirits! They kidnapped the bride in a filmy style and then...
गुना
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm