Boyfriend Raped Her Girlfriend: दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का गैंगरेप, फिर भी नहीं भरा मन तो किया ये काम, हैरान कर देगी वजह
Boyfriend Raped Her Girlfriend: दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का गैंगरेप, फिर भी नहीं भरा मन तो किया ये काम, हैरान कर देगी वजह

Boyfriend Raped Her Girlfriend। Image Credit: IBC24
ग्वालियर।Boyfriend Raped Her Girlfriend: ग्वालियर में छात्रा से मिलने आए बॉयफ्रेंड ने अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात का वीडियो अपने दोस्तों से बनवा लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता से 22 लाख रुपए ऐंठ लिए। रोज-रोज की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने सारा वाक्या परिवारजन को बताया और उसके बाद थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, गोरमी भिण्ड निवासी 19 साल की छात्रा ग्वालियर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कुंज विहार कॉलोनी में रहती है। गोरमी में छात्रा की दोस्ती लवकुश गुर्जर से हुई थी और उससे मोबाइल पर बात होती थी। जब परिजन ने पकड़ा तो उसे रिश्तेदारों के यहां ग्वालियर भेज दिया था। यहां भी आरोपी लवकुश आया और छात्रा को बात करने के लिए मोबाइल दे गया। वह उसे कॉल कर मिलने के लिए बुलाने लगा। जब छात्रा ने इनकार किया तो एक दिन मौका पाकर घर पहुँच गया और लवकुश के साथ सचिन, दीपू और इंद्रजीत भी थे।
Boyfriend Raped Her Girlfriend: इसके बाद लवकुश छात्रा को लेकर अंदर वाले कमरे में चला गया और सचिन दरवाजे के गेट पर था तो दीपू और इंद्रजीत घर के बाहर खड़े रहे। अंदर जाते ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया और सचिन ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लवकुश ने उसे धमकी दी कि उसके परिजन के पास काफी पैसा है और वह उसे पैसे दे नहीं तो वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। छात्रा डरकर उसे धीरे धीरे कर किस्तों में रकम देती रही। करीब 22 लाख रुपए उससे ऐंठने के बाद भी वह नहीं रुका। जिससे परेशान छात्रा ने अपने परिजन को पूरी आप बीती सुनाई और थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद एक आरोपी लवकुश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर उसके तीन अन्य साथियों की पुलिस तलाश में जुट गई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Boyfriend along with his friends gangraped his girlfriend, blackmailed her and extorted Rs 22 lakh
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm