Gwalior Husband Wife Love Affair: पति-पत्नी की अदला-बदली! एक-दूसरे के पार्टनर के साथ हुए फरार, तीन बच्चों की मां, एक बच्चे का पिता की अजीब प्रेम प्रसंग जान पुलिस भी हैरान
Gwalior Husband Wife Love Affair: पति-पत्नी की अदला-बदली! एक-दूसरे के पार्टनर के साथ हुए फरार, तीन बच्चों की मां, एक बच्चे का पिता की अजीब प्रेम प्रसंग जान पुलिस भी …

Gwalior Husband Wife Love Affair
- पति की पत्नी लेकर भागा किसी और का पति
- ग्वालियर से रिश्तों को हिला देने वाला मामला
- पत्नी-पति की अदला-बदली से हड़कंप
ग्वालियर: Gwalior Husband Wife Love Affair: अब तक आपने पति-पत्नी और वो के कई मामले सुने होंगे, लेकिन ग्वालियर से सामने आया यह मामला हर किसी को चौंका रहा है। यहां एक पीड़ित पति की पत्नी, दूसरी पीड़ित महिला के पति के साथ घर छोड़कर चली गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों के बीच दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इस अनोखे मामले में दोनों पीड़ित एक पति और एक पत्नी ग्वालियर के एसपी कार्यालय पहुंचे और अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पक्षों को थाने बुलाकर आपसी सहमति से मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
एक की बीवी, दूसरे का पति! (Gwalior Husband Wife News)
Gwalior Husband Wife Love Affair: दरअसल, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे दो फरियादियों कल्याण सिंह और भारती सिहोते के आवेदन ने सभी को चौंका दिया। कल्याण सिंह ने अपने आवेदन में लिखा कि उसकी पत्नी किरण, राजू केवट नाम के व्यक्ति के साथ रह रही है। वहीं भारती सिहोते के आवेदन में कहा गया कि उसका पति राजू केवट उसे छोड़कर किरण नाम की महिला के साथ रहने लगा है। यही किरण, कल्याण सिंह की पत्नी है। पीड़ित पति कल्याण सिंह ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हिंदू रीति-रिवाज से किरण से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं दो बेटियां और एक बेटा। कुछ समय से किरण का व्यवहार बदल गया था। वह न घर के कामों में रुचि ले रही थी और न ही परिवार से ठीक से बात कर रही थी। जब इस बारे में पूछने पर उसने साफ कह दिया कि वह अब कल्याण के साथ नहीं रहना चाहती और किसी और से शादी करना चाहती है।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ अजीब प्रेम प्रसंग (Gwalior Love Affair News)
Gwalior Husband Wife Love Affair: कल्याण का आरोप है कि कुछ समय बाद राजू केवट का फोन आया और किरण घर का सारा सामान लेकर उसके साथ चली गई। यह जानकारी उसे उसकी मां ने फोन पर दी। बाद में जब राजू से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि उसने किरण से शादी कर ली है, जबकि किरण का अब तक तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में यह शादी अवैधानिक है और इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं पीड़ित महिला भारती सिहोते ने बताया कि उसका राजू केवट से प्रेम विवाह हुआ था और दोनों का एक बच्चा भी है। कुछ समय से राजू का व्यवहार बदला हुआ था। वह छिपकर फोन पर बातें करता था। विरोध करने पर वह मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। बाद में उसने कह दिया कि वह किसी और महिला से शादी करेगा और घर छोड़कर चला गया। जब भारती ने राजू के नंबर पर कॉल किया तो फोन किरण नाम की महिला ने उठाया और खुद को राजू की पत्नी बताया।
SP ऑफिस पहुंचा अनोखा मामला (Husband Wife Abscond )
Gwalior Husband Wife Love Affair: पीड़िता भारती का आरोप है कि उसने पति की दूसरी शादी की शिकायत कई बार थाने में की, लेकिन यह कहकर टाल दिया गया कि मामला संबंधित थाने का नहीं है। इसी कारण वह एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार, दोनों शिकायतों पर संबंधित थानों में गुमशुदगी के प्रकरण दर्ज किए गए थे। बाद में जब दोनों राजू और किरण मिले तो उन्होंने बयान दिया कि वे अपने-अपने जीवनसाथी के साथ नहीं रहना चाहते और आपस में साथ रहना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि यह घरेलू मामला है और सभी पक्षों को थाने बुलाकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस के अनुसार यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर सभी पक्षों को संबंधित थाने बुलाकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Husband Wife Love Affair
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm