Gwalior Kidnapping Case : ग्वालियर में छात्र की किडनैपिंग मामले में बड़ा खुलासा, अपहरण की ऐसी साजिश सुनकर रह जाएंगे हैरान
ग्वालियर में छात्र की किडनैपिंग मामले में बड़ा खुलासा…Gwalior Kidnapping Case: Big revelation in the kidnapping case of a student in Gwalior
ग्वालियर : Gwalior Kidnapping Case : ग्वालियर में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को चौंका दिया। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सच्चाई सामने आ गई। दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में रहने वाला दसवीं का छात्र कुणाल राजपूत अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला था और अपने झूठे अपहरण की कहानी रच डाली। जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी कैमरों में छात्र खुद अपनी साइकिल से मुरैना की ओर जाते हुए नजर आया।
कैसे हुआ मामला उजागर?
Gwalior Kidnapping Case : छात्र कोचिंग के लिए घर से निकला, लेकिन जब तय समय पर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने कोचिंग सेंटर में फोन किया। वहां से जानकारी मिली कि वह कोचिंग आया ही नहीं। जब परिजनों को शक हुआ, तो वे बहोड़ापुर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल छात्र की तलाश शुरू कर दी।
मुरैना में मिला छात्र, बोली झूठी कहानी
Gwalior Kidnapping Case : कुछ घंटों बाद मुरैना पुलिस ने सूचना दी कि छात्र छोंदा टोल प्लाजा के पास मिला है। जब बहोड़ापुर पुलिस वहां पहुंची तो छात्र ने बताया कि चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था और फिर पुलिस फोर्स देखकर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस को छात्र की बातों पर शक हुआ, तो उसके जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में छात्र खुद अपनी साइकिल से मुरैना की ओर जाता दिखा।
पुलिस ने दिखाई सच्चाई, छात्र ने कबूल किया सच
Gwalior Kidnapping Case : जब पुलिस ने छात्र को सीसीटीवी फुटेज दिखाए, तो वह घबरा गया और झूठी कहानी का खुलासा हो गया। उसने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर वह घर से निकल गया था और बाद में झूठी अपहरण की कहानी बना दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने छात्र को समझाया और उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अभिभावकों को बच्चों की मानसिक स्थिति को समझने और संवाद बनाए रखने की सलाह दी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, यह मामला असली अपहरण का नहीं था। छात्र ने मां की डांट से नाराज होकर खुद की झूठी किडनैपिंग की कहानी गढ़ी थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Kidnapping Case: Big revelation in the kidnapping case
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm