BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior News: बंद कमरा और सगे भाई का खौफ! क्या पति ने ही रची थी अपनी पत्नी के ‘खून’ की साजिश? वायरल वीडियो ने हिला दी पूरी कहानी

Gwalior News : ग्वालियर में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोली लगने से महिला घायल हुई है, जबकि पति और देवर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे …

Gwalior News:

Gwalior News:

Sneha Singh
Published: 01 Jan 2026 | 4:39 pmModified: 01 Jan 2026 | 4:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. सगे भाइयों के बीच जमीन विवाद में गोली चलने से महिला घायल
  2. पीड़िता ने देवर पर फायरिंग का आरोप लगाया
  3. देवर ने वीडियो सौंपकर पति पर पत्नी को गोली मारने का दावा किया

Gwalior News :  ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में सगे भाइयों के बीच पुश्तैनी ज़मीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोली चल गई, जिसमें बीच-बचाव करने आई महिला को गोली लग गई और वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के देवर ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है, जिसमें उसने दावा किया है कि महिला के पति ने उसे फंसाने के लिए अपनी ही पत्नी को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Gwalior News :  देर रात घर में तमंचा लेकर घुसा देवर: पीड़िता

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कंपू थाना क्षेत्र के नौगांव का है। घायल महिला कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसके पति योगेंद्र गुर्जर और देवर धर्मवीर सिंह गुर्जर के बीच काफी समय से पुश्तैनी ज़मीन के बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच अक्सर ज़मीन को लेकर विवाद होता रहता था। पीड़िता के अनुसार, बुधवार देर रात धर्मवीर तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया,जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो धर्मवीर ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली कृष्णा के पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

Gwalior News :  देवर ने पुलिस को सौंपा वीडियो

Gwalior News :  दूसरी ओर, आरोपी बनाए गए देवर धर्मवीर सिंह ने पुलिस को एक वीडियो सौंपकर पूरी कहानी को पलटने का दावा किया है। वीडियो में धर्मवीर घर से दूर खड़ा दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि वह मवेशियों को चारा दे रहा था। इसी दौरान उसे घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वीडियो में कृष्णा का पति योगेंद्र घर से निकलकर हड़बड़ाहट में बाइक पर सवार होकर भागता हुआ नजर आ रहा है। धर्मवीर का आरोप है कि उसे झूठे केस में फंसाने के लिए योगेंद्र ने खुद अपनी पत्नी के पैर में गोली मारी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :-

Indore Student Viral Video: नए साल की रात कॉलेज बना अखाड़ा! जश्न के बाद आपस में ही भिड़ गए सीनियर-जूनियर, अब वायरल हो गया वीडियो 

Bhoramdev Corridor Kawardha News: नए साल की शुरुआत भोरमदेव कॉरिडोर से.. 146 करोड़ की परियोजना का भूमिपूजन आज, सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

 

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के नौगांव की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Land Dispute Turns Violent in Gwalior, Woman Shot as Brothers Clash Over Property

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am