Gwalior News: बहुचर्चित कफ सिरप कांड के बाद प्रदेश में फिर दवा कांड! इंजेक्शन बना जान का खतरा, दवा लगते ही कई मरीजों की हालत बिगड़ी…
ग्वालियर जिले के जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मेडिसिन वार्ड में भर्ती कई मरीजों की तबीयत दवा लगने के तुरंत बाद बिगड़ गई।

gwalior news
- ग्वालियर जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में मचा हड़कंप
- मेट्रोनिडाजोल इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी मरीजों की तबीयत
- मरीजों को बुखार, घबराहट और जकड़न की शिकायतें
Gwalior News: ग्वालियर: ग्वालियर जिले के जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मेडिसिन वार्ड में भर्ती कई मरीजों की तबीयत दवा लगने के तुरंत बाद बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मरीजों को मेट्रोनिडाजोल इंजेक्शन आईपी ड्रिप लगाने के कुछ मिनट बाद ही उनकी हालत अचानक खराब हो गई। मरीजों को तेज बुखार, घबराहट और शरीर में जकड़न जैसी गंभीर शिकायतें आने लगीं।
मामला सामने आते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत ड्रिप बंद कर दी और मरीजों को आपातकालीन इंजेक्शन देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि एक मरीज की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे ICU में भर्ती करना पड़ा।
मरीजों की बिगड़ी तबीयत से परिजनों में दहशत
Gwalior News: जैसे ही मरीजों की तबीयत बिगड़ी, उनके परिजनों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत नर्सिंग स्टाफ को सूचित किया, जिसके बाद वरिष्ठ डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तेजी से मरीजों का इलाज शुरू किया और वार्ड में अन्य मरीजों की भी जांच की गई, ताकि किसी और को दिक्कत न हो। जिला अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी है और कहा गया है कि इस मामले की जांच जल्द की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह संभव है कि किसी दवा बैच की गुणवत्ता में गड़बड़ी हुई हो।
ड्रग डिपार्टमेंट ने लिया सैंपल, जांच शुरू
सूत्रों के मुताबिक, ड्रग डिपार्टमेंट ने मेट्रोनिडाजोल इंजेक्शन के बैच का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इंजेक्शन में कोई रासायनिक गड़बड़ी थी या फिर इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया में त्रुटि हुई। ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने बताया कि मरीजों की हालत अब स्थिर है और स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल सभी मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
हाल ही में सामने आया था सिरप कांड
Gwalior News: हाल ही में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के परासिया में 7 सितंबर से एक-एक कर कई बच्चों की मौत हो रही थी। छह बच्चों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया और 23 सितंबर को इस तरह हो रही बच्चों की मौत पर अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बच्चों की मौत कफ़ सिरप पीने के बाद किडनी फेल होने से हो रही है। ये सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम ज़िले में श्रीसन फ़ार्मास्युटिकल्स कंपनी बनाती थी। यह सिरप छिंदवाड़ा और आसपास के कस्बों में बिक्री के लिए उपलब्ध था।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मेट्रोनिडाजोल इंजेक्शन आईपी ड्रिप लगाने के कुछ मिनट बाद मरीजों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: After the much-discussed cough syrup scandal, another drug scandal has struck the state!
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm