Gwalior News: पति की दूसरी शादी रोकने पहुंची पहली पत्नी, बीच मंडप में मचाया हंगामा, फिर हुआ ऐसा की देख दंग रह गए बाराती
Gwalior News: पति की दूसरी शादी रोकने पहुंची पहली पत्नी, बीच मंडप में मचाया हंगामा, फिर हुआ ऐसा की देख दंग रह गए बाराती

Gwalior News
- पति की दूसरी शादी रोकने पहुंची पहली पत्नी
- पति द्वारा तीन तलाक का दावा
- पुलिस ने समारोह में मचवाया हंगामा
ग्वालियर: Gwalior News: ग्वालियर में एक पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी के दौरान मचा दिया हंगामा, जब उसे पता चला कि पति शादी करने जा रहा है। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मयूर गार्डन की है। पुलिस और पहली पत्नी के आने की भनक लगते ही पति शादी के मंच से फरार हो गया। अब पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर फरार पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पति की दूसरी शादी में हंगामा (Gwalior marriage dispute)
घटना के अनुसार ग्वालियर के कंपू ईदगाह इलाके की निवासी नेहा खान ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को उसने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी जीशान मिर्जा से शादी की थी। शादी के बाद शुरूआत में सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन कुछ समय बाद जीशान ने नेहा के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और दहेज में एक लाख रुपए की मांग करने लगा। नेहा के पिता का देहांत हो चुका था, और वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती थी जिससे वह दहेज की यह राशि नहीं दे सकती थी। नेहा के अनुसार जब जीशान नहीं माना और दहेज के लिए उसके साथ अत्याचार करने लगा तो उसने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों के बीच परामर्श कराया लेकिन बात नहीं बनी जिसके बाद पुलिस ने जीशान और उसके परिवार के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया।
पति की शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी (Gwalior crime news)
Gwalior News: इसके बाद जीशान ने नेहा को कागजों पर तीन तलाक दे दिया जबकि कानूनी रूप से उनका तलाक नहीं हुआ था। इस बीच, नेहा को जानकारी मिली कि जीशान मिर्जा मयूर गार्डन में दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। इस पर नेहा पुलिस के पास गई लेकिन जब पुलिस ने अधिक तवज्जो नहीं दी, तो वह सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने नेहा के साथ मयूर गार्डन में पहुंचकर जीशान की शादी रुकवा दी। हालांकि पुलिस और पहली पत्नी के आने की भनक लगते ही जीशान मौके से फरार हो गया। इसके बाद दूसरी लड़की के परिवार ने वहां से अपनी लड़की को लेकर निकल गए। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर शादी को रुकवाया गया और अब फरार पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर में दहेज उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता को दहेज निषेध कानून (धारा 498A) के तहत कानूनी मदद मिलती है। पुलिस मामले की गंभीरता के अनुसार जांच करती है और आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी या अन्य कानूनी कार्रवाई करती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: First wife arrives to stop husband's second marriage
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm