Gwalior Accident News : एक साथ बुझे तीन घरों के चिराग, ट्रॉली पलटते ही मच गई चीख-पुकार,कांप उठी देखने वालों की रूह
ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आरोपी चालक …

Gwalior Accident News
- ग्वालियर में तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत। ।
- हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।
- ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, पुलिस उसकी तलाश में जुटी।
Gwalior Accident News ग्वालियर : मध्य प्रदेश में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन यहां से दर्दनाक सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच ग्वालियर से एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली बुरी तरह से पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से आसपास के राहगीरों में हड़कंप मच गया।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मृतक
Gwalior Accident News मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी घाटी का है। ट्रैक्टर की ट्रॉली में ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और बिजली लाइन के टावर बनाने का काम करते थे। ट्रैक्टर तेज़ गति से चल रहा था, जिसके कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर ट्रॉली में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
आरोपी चालक की तलाश जारी
Gwalior Accident News राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हादसा ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र के जैौरासी घाटी में हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Tragic Tractor Trolley Accident in Gwalior: 3 Dead, 1 Injured
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm