Gwalior News: पत्नी को गैर मर्द के साथ बिस्तर में देख आग बबूला हुआ पति, फिर कर दिया ऐसा कांड की उड़े लोगों के होश
Gwalior News: पत्नी को गैर मर्द के साथ बिस्तर में देख आग बबूला हुआ पति, फिर कर दिया ऐसा कांड की उड़े लोगों के होश

Gwalior News/ Image Credit: IBC24
- पत्नी को गैर मर्द के साथ देख आग बबूला हुआ पति।
- दोनों को कमरे बंद कर लगाई आग।
- आग की चपेट में आने से महिला के दोनों पैर झुलस गए।
ग्वालियर।Gwalior News: ग्वालियर में पत्नी को रिश्तेदार युवक के साथ अपने बेडरूम में देख ट्रक चालक पति आग बबूला हो गया। ट्रक चालक ने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदार को जिंदा जलाने की कोशिश कर डाली। इसकी वजह पति का पत्नी और रिश्तेदार को लेकर शक था। आग की चपेट में आने से महिला के दोनों पैर झुलस गए और रिश्तेदार युवक मारपीट में जख्मी हो गया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक की है। पत्नी ने ट्रक चालक पति पर भी उसे और रिश्तेदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है।
दरअसल, हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर में रहने वाले शिवशंकर पाठक पेशे से ट्रक चालक है और वह दिल्ली और बैंगलुरू के बीच ट्रक चलाता है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जब वह घर वापस लौटा तो उसके घर में आधी रात को कोहराम मच गया। रोना पीटना सुनकर बस्ती के लोग भी शिवशंकर के घर पहुंच गए। शिवशंकर की पत्नी भारती उसके फुफेरे भाई का साला कल्लू शर्मा निवासी मुरैना उसके बेडरूम में एक साथ बंद था। जिसे देख ट्रक चालक शिव शंकर ने दोनों को कमरे में बंद करके आग लगी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भारती और कल्लू शर्मा को बाहर निकाला।
इस दौरान ट्रक चालक की पत्नी भारती ने लोगों को बताया कि रिश्तेदार कल्लू शर्मा मुरैना से गेहूं लेकर आया था। इसलिए रात को घर में ही रुक गया। उसे देखकर शिवशंकर बौखला गया। भद्दे आरोप लगाकर डंडे से कल्लू और उसे मारा फिर घर में आग लगा दी। वहीं आग की चपेट में आने से उसके दोनों पैर झुलस गए। सिर में डंडा लगने पर कल्लू घायल हो गया।
Gwalior News: वहीं पति ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि, वह रात को चुपचाप घर लौटा था। घर में पत्नी भारती और कल्लू को उसने साथ उसके बेडरूम में देखा था। जब टोका तो कल्लू उसकी पत्नी ने उस पर हमला कर उसकी मारपीट कर दी। इसके बाद पत्नी और रिश्तेदार युवक घर से गायब हो गए। हंगामा की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पत्नी और रिश्तेदार युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना की दोनों ही पति-पत्नी ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पति के शिकायत पर पत्नी और उसके रिश्तेदार युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Web Title: Husband got furious after seeing his wife in bed with another man
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm