Husband Wife Fight News: पति-पत्नी के बीच ऐसी लड़ाई की नशे में धुत पिता ने बेटे को चार दिन तक कमरे में किया कैद, पुलिस ने कराई मासूम की रिहाई
पति-पत्नी के बीच में हो गई हो गई लड़ाई…Husband Wife Fight News: There was a fight between husband and wife… Drunk father imprisoned his
- संदीप शर्मा ने अपने बेटे को कमरे में किया बंद,
- संदीप शर्मा का अपनी पत्नी भावना शर्मा से विवाद चल रहा था,
- 8 साल के बेटे को चार दिन तक कमरे में किया कैद,
ग्वालियर: Husband Wife Fight News: एक पिता का कर्तव्य होता है अपने बच्चे की रक्षा करना, लेकिन ग्वालियर से जो मामला सामने आया है, उसने रिश्तों के इस सबसे मजबूत बंधन को भी शर्मसार कर दिया है। शहर के टेकनपुर थाना क्षेत्र स्थित पाठक कॉलोनी में रहने वाले संदीप शर्मा नामक व्यक्ति ने अपने ही 8 साल के बेटे को कमरे में बंद कर चार दिनों तक कैद करके रखा। बच्चे की मां भावना शर्मा ने जब अपने बेटे से बात करने की कोशिश की और कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। चौकी जाकर पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद प्रशासन ने फौरन कार्रवाई की। पुलिस और तहसीलदार की टीम ने घर पहुंचकर दरवाज़ा तोड़ा और मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी पिता को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पति-पत्नी में विवाद बना बच्चे की पीड़ा का कारण
Husband Wife Fight News: जानकारी के अनुसार संदीप शर्मा नशे का आदी है और बेरोजगार है। इसी कारण से उसकी पत्नी भावना शर्मा अपने बेटे अभिनव को छोड़कर मायके चली गई थी। भावना जब मायके में थी, तब उसने अपने बेटे से बात करने की कोशिश की, लेकिन संदीप ने हर बार बात टाल दी। शक गहराया तो भावना अपने भाई के साथ घर पहुंची, जहां संदीप ने दरवाज़ा खोलने से इनकार कर दिया। बार-बार मना करने पर भावना ने टेकनपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
चार दिन तक मासूम को रखा गया कमरे में कैद
Husband Wife Fight News: चौंकाने वाली बात यह रही कि संदीप ने अपने ही बेटे को कमरे में बंद कर रखा था, और न तो उसे बाहर निकलने दिया, न ही किसी से मिलने दिया। बच्चे ने उसी कमरे में शौच भी किया, और वहीं पर उसे खाना भी दिया गया। चार दिनों तक वह बदबू, गंदगी और अंधेरे में अकेला रहा। चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बच्चे से जुड़े गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और तहसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा को सूचना दी। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने जबरन दरवाज़ा तोड़कर बच्चे को मुक्त कराया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: संदीप शर्मा का अपनी पत्नी भावना शर्मा से विवाद चल रहा था। वह नशे का आदी और बेरोजगार था, जिसके कारण पत्नी मायके चली गई थी। संदीप ने बेटे को चार दिनों तक कमरे में बंद किया, ताकि वह अपनी पत्नी से बात न कर सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Husband Wife Fight News: There was a fight between husband and wife
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm