Kidnapping Live Video: दिनदहाड़े स्कूल के गेट के पास से नाबालिग छात्रा का अपहरण, घटना का CCTV वीडियो आया सामने
Kidnapping Live Video: दिनदहाड़े स्कूल के गेट के पास से नाबालिग छात्रा का अपहरण, घटना का CCTV वीडियो आया सामने

Kidnapping Live Video/ Image Credit: IBC24
- स्कूल के गेट के पास से छात्रा का अपहरण।
- CCTV कैमरे में कैद हुई घटना।
- मां ने पिता पर लगाया अपहरण का आरोप।
ग्वालियर। Kidnapping Live Video: ग्वालियर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्कूल जा रही 11 साल की नाबालिग छात्रा का स्कूल के गेट से अपहरण हो गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना की शिकायत लेकर छात्रा की मां थाने पहुंची। जिसने अपने ही पति पर बच्ची को अगवा करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां अपने पति से विवाद के चलते अलग मायके में रह रही है। वहीं पुलिस ने पति के घर दबिश दी तो वह घर से गायब मिला। जिसकी पुलिस अब कार्रवाई में जुट गई है।
दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महल गांव निवासी काजल दुबे नाम की महिला अपनी पीड़ा लेकर थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को बताया कि, उसकी 12 साल पहले महल गांव निवासी पवन दुबे से हुई थी। शादी के बाद उनकी दो बेटी 8 साल की साक्षी दुबे तो दूसरी 11 साल की जानवी दुबे है। 3 दिन पहले दोनों बेटियों को तैयार कर मां ने महलगांव स्थित निजी राइजिंग पब्लिक स्कूल पढ़ने के लिए भेजा था। जब दोनों बहने स्कूल के गेट पर पहुंची तो वहां से बड़ी बहन जानवी को एक व्यक्ति जबरदस्ती गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। जब छोटी बेटी स्कूल से घर पहुंची तब बड़ी बेटी को उठाकर ले जाने की बात बताई।
जब मां स्कूल पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चेक कराया तो एक व्यक्ति उसकी बेटी को उठाकर ले जाते नजर आया। महिला का आरोप था कि यह अपहरण उसके पति पवन ने किया है। क्योंकि वह पति से विवाद के चलते 6 महीने से अपने मायके में दोनों बेटियों के साथ रह रही है। पति आए दिन उसके साथ शक के चलते मारपीट करता है। 2 साल पहले उसने उससे विवाद कर उसकी नाक काट दी थी। लेकिन उसके बावजूद भी उसने नौ बार समझौता किया, लेकिन पति की हरकत नहीं बदली। जिस कारण वह उससे अलग रहने पर मजबूर है और वह चाहता है कि उसकी पत्नी उसके साथ ही रहे।
Kidnapping Live Video: वहीं इस घटना को 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है। महिला ने तीन दिन तक थाने से लेकर एसपी के दफ्तर तक चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब महिला को शक है कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर सकता है तो वह बेटी के साथ भी कोई दुर्घटना कर सकता है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उसने पुलिस को थमाया है। सीसीटीवी फुटेज और महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसके पति के घर दबिश दी लेकिन वह घर से गायब मिला। फोन लगाया तो फोन नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मां की शिकायत पर पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही बच्ची के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Web Title: Minor girl kidnapped from school gate in broad daylight, CCTV video of the incident surfaced
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm