BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Gwalior Gurudwara Controversy: एक पोस्ट और भड़क उठा विवाद! गुरुद्वारे के पंचों पर आपत्तिजनक आरोप, सिख समाज पहुंचा एसपी ऑफिस

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सिख समाज के दो दर्जन से अधिक लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

gwlior gurudwara controversy

gwlior gurudwara controversy

muskan mishra
Published: 16 Dec 2025 | 11:55 amModified: 16 Dec 2025 | 11:56 am
HIGHLIGHTS
  1. सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
  2. सिख समाज पहुंचा एसपी कार्यालय
  3. गुरुद्वारे के पंचों पर आरोप

Gwalior Gurudwara Controversy: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सिख समाज के दो दर्जन से अधिक लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। सिख समाज के लोगों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गुरुद्वारे की संगत के पंचों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट की गई है जिससे समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह है पूरा मामला

दरअसल ग्वालियर के नूरगंज स्थित गुरुद्वारे से जुड़े सिख समाज के लोग एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उनका कहना है कि गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में बधाइयों का एक बैनर लगाया गया था। जिसमें संगत के पांच पंचों के फोटो लगाए गए थे।

बैनर का फोटो निकालकर उसे एडिट करने का आरोप

आरोप है कि किसी व्यक्ति ने इस बैनर का फोटो निकालकर उसे एडिट किया बधाइयों से जुड़े शब्द हटा दिए और फोटो के साथ सोशल मीडिया पर यह लिखकर शेयर कर दिया कि बैनर में दिख रहे पांचों लोग गुरुद्वारे में चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। इस मामले में नूरगंज गुरुद्वारे के उपप्रधान जोरावर सिंह ने बताया कि यह पोस्ट न सिर्फ देशभर में, बल्कि विदेशों तक भी फैल चुकी है।

राजस्थान के गुरुद्वारों से मिल रही जानकारी

उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्थान के अलग-अलग गुरुद्वारों से व्हाट्सऐप के माध्यम से इस पोस्ट की जानकारी मिली। हैरानी की बात यह है कि यह फोटो उन लोगों तक भी पहुंची जो गुरुद्वारे में चल रहे निर्माण कार्य के लिए विदेश से फंडिंग कर रहे हैं जिससे समाज की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

गुरुद्वारा काफी पुराना है और उसकी जर्जर हालत के चलते मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय राज कुबेर ने सिख समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनका शिकायती आवेदन लिया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक व्यक्ति द्वारा उनके गुरुद्वारे की संगत के पंचों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट की गई है जिससे समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के कारण।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Objectionable allegations against the gurdwara's panchas, leading the Sikh community to reach the Superintendent of Police's office

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm