Thana Incharge Rape Allegations: थाना प्रभारी पर रेप का आरोप.. विधवा महिला से उसके ही बुटीक सेंटर में मिटाता था हवस, दिया था इस बात का झांसा
Thana Incharge Rape Allegations: ग्वालियर में पुलिस अधिकारी पर रेप के आरोप, महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जांच जारी

Thana Incharge Rape Allegations
- ग्वालियर में पुलिस थाना प्रभारी पर रेप का आरोप, महिला ने शिकायत दर्ज कराई
- सोशल मीडिया के जरिए थाना प्रभारी से हुई पहचान, शादी का वादा किया
- आरोपी पुलिस अधिकारी तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ, जांच जारी
ग्वालियर: जिले में पदस्थ मध्य प्रदेश पुलिस के एक थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी थाना प्रभारी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। (Thana Incharge Rape Allegations) मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
टीआई से सोशल मीडिया पर दोस्ती
पीड़िता एक विधवा महिला है, जिसके पति का करीब छह साल पहले निधन हो चुका है। वह इलाके में ही एक बुटीक संचालित करती है। महिला के अनुसार, कुछ समय पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए थाना प्रभारी रुपेश शर्मा से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे शादी का वादा किया। करीब दो साल पहले आरोपी पुलिस अधिकारी ने महिला के बुटीक में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और यह सिलसिला लगातार चलता रहा।
पीटीएस में पदस्थ है आरोपी टीआई
इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी को शादी का वादा याद दिलाया, तो वह मुकरने लगा। पीड़िता ने जब अपने स्तर पर जांच की, तो पता चला कि थाना प्रभारी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद पीड़िता ने झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। (Thana Incharge Rape Allegations) आरोपी पुलिस अधिकारी फिलहाल तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) में पदस्थ है।
इन्हें भी पढ़ें:-
कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा
वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरोपी थाना प्रभारी पर महिला ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Police Officer in Gwalior Accused of Rape After Promise of Marriage, Woman Files Complaint for Justice
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am