नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा
Modified Date: April 12, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: April 12, 2026 11:33 pm IST

जयपुर, 12 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को “ऐतिहासिक और दूरदर्शी” बताया और कहा कि इससे नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए यह ऐतिहासिक अधिनियम पारित किया गया है।

उन्होंने कहा, “इस अधिनियम से महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित होंगी और उनका नेतृत्व सशक्त होगा। इसके लागू होने से नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और विकसित भारत 2047 की यात्रा में उनकी भूमिका सुनिश्चित होगी।”

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में