Gwalior News: “चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा”, चोरी करने से पहले लिखता है पत्र, मामला जान पुलिस भी हुई हैरान
Gwalior News: “चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा”, चोरी करने से पहले लिखता है पत्र, मामला जान पुलिस भी हुई हैरान

Gwalior News/ Image Credit: IBC24
ग्वालियर। Gwalior News: ग्वालियर में चोर की अजीबो गरीब हरकत का मामला सामने आया है। चोर ने कॉलोनी वासियों को एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने कहा कि मैं एक "चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा" इस धमकी भरे पत्र को पढ़कर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
दरअसल, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले भोलाराम श्रीवास के घर देर रात किसी अज्ञात बदमाश ने पत्थर में एक लेटर लपेटकर फेंका था। जब उन्होंने लेटर खोल कर देखा तो उसमें साफतौर पर धमकी लिखी हुई थी। जिसमें लिखा था कि "मैं एक चोर हूं मुझे चोरी करने दो नहीं तो मैं सबको मार डालूंगा मेरे साथ ही हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो तुम लोग मरोगे हमारे साथी से एक और दिन हमें शांति से चोरी करने दो"। इस पत्र को पढ़ने के बाद उसने कॉलोनी वासियों को दिखाया तो सभी लोग दहशत में आ गए।
दहशत में आए लोगों का कहना है कि, इन चोरों ने 2024 में भी एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की थी इसके साथ ही पत्थर भी फेंके थे और वहां उनकी इस हरकत से 2 साल से परेशान होते आ रहे हैं। लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिस वजह से उनके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिर से चोरों का आना जाना शुरू हो गया है तो वहां रात भर जागते रहते हैं। क्योंकि उन्हें डर रहता है की कहीं कोई घटना न हो जाए।
Gwalior News: चोर की इस हरकत के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया तो पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन चोर की हरकत का कोई भी फुटेज पुलिस के हाथ नहीं लगा जिससे चोर की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि,यहां हरकत किसी बच्चे या शरारती तत्वों की भी हो सकती है। जिसका जल्द ही खुलासा करेंगे।
लेखक के बारे में
Web Title: The thief wrote a letter to the colony residents before stealing
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm