BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हमीरपुर में श्रमिकों की मौत:कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर में श्रमिकों की मौत:कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर में श्रमिकों की मौत:कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
Bhasha
Published: 30 May 2026 | 6:38 pmModified: 30 May 2026 | 6:38 pm

हमीरपुर (उप्र), 30 मई (भाषा) हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई छह श्रमिकों की मौत के मामले में कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे लालपुरा थानाक्षेत्र के परसानी और कंदौर गांवों के बीच तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई छह श्रमिकों की मौत के सिलसिले में बीती रात मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि कुरारा थाने में यह मुकदमा राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार की तहरीर पर कार्यदायी संस्था के मालिक पवन प्रताप सिंह और ठेकेदार नीतीश कुमार के खिलाफ सरकारी काम में लापरवाही और ढिलाई बरतने के आरोप में दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी प्रिन्स दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक अभियंता गजेंद्र चौधरी को शुक्रवार को ही निलंबित कर दिया गया था।

शुक्रवार तड़के हमीरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर लालपुरा थानाक्षेत्र के परसानी और कंदौर गांवों के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। इस हादसे में अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद घायल हो गये, जिन्हें मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले छह मजदूरों में से चार पड़ोस के जिले बांदा के रहने वाले थे जबकि दो अन्य हमीरपुर के निवासी थे। उन्होंने बताया कि शवों को उनके परिजन को सौंप दिया गया है।

लालपुरा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार सरोज ने बताया कि हमीरपुर के दो निवासियों-- पुष्पेंद्र और राजेश पाल का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना वाली जगह से सारा मलबा हटा दिया गया है और अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब मलबे के नीचे कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है।

सरोज ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए बनाई गई एक समिति की पड़ताल पूरी होने तक पुल के दोनों तरफ चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया है और काम कर रहे सभी मजदूर अब अपने-अपने घर लौट चुके हैं।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हमीरपुर में श्रमिकों की मौत:कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

People also search for:UP Bridge Lead Case
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm