BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एचपीएसएससी की रद्द की गईं भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाएगी हिमाचल सरकार

एचपीएसएससी की रद्द की गईं भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाएगी हिमाचल सरकार

एचपीएसएससी की रद्द की गईं भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाएगी हिमाचल सरकार
Bhasha
Published: 09 Jul 2026 | 2:49 pmModified: 09 Jul 2026 | 2:49 pm

शिमला, नौ जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) की 2022 में निकाली गई 80 श्रेणियों की भर्तियां रद्द होने के बाद 3.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को 4.27 करोड़ रुपये का आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इन भर्तियों को पहले एचपीएसएससी ने रद्द कर दिया था। भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद आयोग को भी भंग कर दिया गया। उसकी जगह अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राज्य सरकार ने 3,41,742 अभ्यर्थियों को कुल 4.27 करोड़ रुपये का आवेदन शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने बताया कि 2022 में एचपीएसएससी ने 1,423 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए थे, जिनके लिए कुल 3,41,742 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

राज्य मंत्रिमंडल ने अब संबंधित सभी विज्ञापनों को वापस लेने और प्रभावित अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाने की मंजूरी दे दी है।

एचपीएसएससी में भर्ती परीक्षाओं ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) शीट का इस्तेमाल करता था। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 360 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), आईआरडीपी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों से 120 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाता था। महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट प्राप्त थी।

इस बीच, अभ्यर्थी विभिन्न विभागों में रिक्त सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने पुराने विज्ञापन रद्द करने और आवेदन शुल्क लौटाने को मंजूरी दे दी है, लेकिन इन पदों पर नयी भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एचपीएसएससी की रद्द की गईं भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाएगी हिमाचल सरकार

People also search for:Refund of HPR Recruitment Fee
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm