BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
Bhasha
Published: 13 Sept 2026 | 10:13 amModified: 13 Sept 2026 | 10:13 am

हमीरपुर (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में ईंट से सिर कुचलकर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चन्दपुरवा गांव निवासी आनंदी यादव (52) ने शनिवार देर शाम अपनी 74 वर्षीय मां रामश्री की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद आनंदी अपनी मां के शव के पास चार घंटे तक बैठा रहा। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

सुमेरपुर थाने के प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि हत्या के आरोपी आनंदी यादव ने 2013 में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में अपने सगे छोटे भाई की भी हत्या कर दी थी लेकिन कुछ समय बाद आपसी समझौता होने पर 2014 में उसकी जमानत हो गयी थी और तब से वह अपनी मां के साथ ही रह रहा था।

उन्होंने बताया कि यादव की मां रामश्री के पास आठ बीघा कृषि भूमि थी, जिसे बेचने का दबाव वह समय-समय पर बनाता रहता था।

पटेल ने बताया कि रामश्री की हत्या के मामले में उसके बड़े दामाद अशोक ने सुमेरपुर में दी गई तहरीर में इस बात की भी आशंका जताई है कि आनंदी यादव उसकी भी हत्या कर सकता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आनंदी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं सलीम गोला

गोला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

People also search for:inMurdermurder in upup
शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm