BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल
Bhasha
Published: 05 Aug 2026 | 10:40 pmModified: 05 Aug 2026 | 10:40 pm

हमीरपुर (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) हमीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार शाम रोडवेज बस और डीजल टैंकर की आमने सामने की टक्कर में बस चालक और टैंकर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 21 यात्री और एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार की शाम सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडारा में महोबा डिपो की बस हमीरपुर से महोबा जा रही थी। वह सामने से आ रहे डीजल टैंकर से टकरा गयी।

पुलिस ने कहा कि यह टक्कर इतनी भीषण थी की रोडवेज बस और टैंकर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों को कटर से काट कर बाहर निकाला गया। दुर्घटना में बस में सवार 22 यात्री घायल हो गए जिसमें से एक यात्री की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि शेष घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। उसने बताया कि टक्कर के बाद बस पास में खड़ी कार से टकरा गयी जिससे कार में सवार चार लोग भी घायल हो गए।

थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा जा रहा है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

People also search for:UP bus tanker accident
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm