BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: हमीरपुर में छात्रों और ग्रामीणों ने ‘तिरंगा यात्रा’ निकालकर स्कूल तक सड़क बनाने की मांग की

उप्र: हमीरपुर में छात्रों और ग्रामीणों ने ‘तिरंगा यात्रा’ निकालकर स्कूल तक सड़क बनाने की मांग की

उप्र: हमीरपुर में छात्रों और ग्रामीणों ने ‘तिरंगा यात्रा’ निकालकर स्कूल तक सड़क बनाने की मांग की
Bhasha
Published: 11 Aug 2026 | 6:54 pmModified: 11 Aug 2026 | 6:54 pm

हमीरपुर, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने मंगलवार को हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और स्कूल तक पक्की सड़क बनाने की मांग की ।

प्रदर्शनकारियों में चंदूपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गंगवा का डेरा और बच्ची का डेरा के छात्र और ग्रामीण शामिल थे।

उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले करीब पांच किलोमीटर लंबी ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने स्कूल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए कीचड़ भरे और दुर्गम रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।

उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद से गांव में कोई पक्की सड़क नहीं बनी है।

प्रदर्शन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक कुमार और सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे तथा छात्रों व उनके अभिभावकों से बातचीत की।

प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में कहा कि वे तब तक धरना जारी रखेंगे, जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो जाता।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि छात्रों और उनके अभिभावकों को सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया है।

उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों को, खासकर बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: हमीरपुर में छात्रों और ग्रामीणों ने ‘तिरंगा यात्रा’ निकालकर स्कूल तक सड़क बनाने की मांग की

People also search for:protestsupUP Protests
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm