BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया
Bhasha
Published: 19 Jun 2026 | 11:39 amModified: 19 Jun 2026 | 11:39 am

हापुड़ (उप्र), 19 जून (भाषा) हापुड़ में एक प्रमुख कारोबारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और आसपास के थानों को सूचना दी। हापुड़ देहात पुलिस ने ग्राम गोदी की तरफ से घेराबंदी की।

सिंह ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने कहा कि मृतक की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। वह लूट के मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। श्याम पर मुरादाबाद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज थे।

उन्होंने बताया कि मौके से एक पिस्टल, कुछ कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, एक जून को हापुड़ के गिरधारी नगर निवासी कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर में हथियारबंद बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर सवा किलो सोने के आभूषण, नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिए थे और फरार हो गए थे।

भाषा सं आनंद

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm