BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

DSO Seema Chaudhary Fraud Case: अफसर बेटी पर सगी माँ ने ही दर्ज करा दी FIR.. आरोप भी ऐसे कि जानकर रह जायेंगे हैरान, जिले की सप्लाई ऑफिसर है आरोपी..

DSO Seema Chaudhary Fraud Case Uattar Pradesh: हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी पर मां ने जमीन फर्जीवाड़ा, बैंक खाते और अवैध कमाई छिपाने के आरोप लगाए।

DSO Seema Chaudhary Fraud Case Uattar Pradesh

DSO Seema Chaudhary Fraud Case Uattar Pradesh

satya prakash
Published: 02 Jul 2026 | 9:58 pmModified: 02 Jul 2026 | 10:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. मां ने डीएसओ बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
  2. जमीन फर्जीवाड़ा और बैंक खाते के गंभीर आरोप।
  3. पुलिस ने फोरेंसिक और बैंक जांच शुरू की।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सीमा चौधरी कानूनी विवादों में घिर गई हैं। (DSO Seema Chaudhary Fraud Case) उनकी अपनी मां ने ही उनके खिलाफ जमीन हड़पने, दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने और अवैध कमाई छिपाने के आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इस वाकये से महकमे में भी हलचल मच गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

फर्जी तरीके से जमीन की सौदेबाजी?

पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र निवासी मुनेश रानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी सीमा चौधरी और कुछ अन्य लोगों ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना उनकी जमीन बेचने की साजिश रची। आरोप है कि इसके लिए संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए और जमीन का सौदा करने की कोशिश की गई।

शिकायत में एक और गंभीर आरोप लगाया गया है। मुनेश रानी का कहना है कि सीमा चौधरी ने उनके नाम से एक बैंक खाता संचालित किया और उसी खाते का इस्तेमाल कथित तौर पर अपनी अवैध कमाई या अघोषित धनराशि जमा करने के लिए किया। (DSO Seema Chaudhary Fraud Case) शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें इस खाते की गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बीएनएस की धाराओं के तहत FIR

मां की शिकायत के आधार पर सरसावा थाना पुलिस ने सीमा चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच के तहत संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जबकि बैंक खाते के लेन-देन की भी विस्तार से पड़ताल की जाएगी। फिलहाल जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव

शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष

गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई

दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: जमीन हड़पने, फर्जी हस्ताक्षर करने और कथित अवैध धन छिपाने के आरोप लगाए गए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: DSO Seema Chaudhary Fraud Case: Mother Files FIR Over Alleged Land Fraud and Forgery

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm