हापुड़ में खराब बस से उतरे यात्रियों को ट्रेलर ने कुचला, बच्ची समेत दो की मौत, छह घायल
हापुड़ में खराब बस से उतरे यात्रियों को ट्रेलर ने कुचला, बच्ची समेत दो की मौत, छह घायल
हापुड़ (उप्र), 23 जून (भाषा) हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह सोना फ्लाईओवर के पास सड़क के किनारे खड़ी रोडवेज बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे पांच साल की एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई और छह घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सोहराब गेट डिपो की बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी और सोना फ्लाईओवर के पीछे तकनीकी खराबी आने पर बस को सर्विस लेन कट के पास खड़ा किया गया था। उन्होंने बताया कि यात्री दूसरी बस में सवार होने के लिए डिवाइडर कट के पास सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्रियों को टक्कर मार दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिता चौहान ने बताया कि हादसे में नायरा (पांच) की मौके पर ही मौत हो गई। सीतापुर निवासी मीरा (22) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) हापुड़ में भर्ती कराया गया है। हादसे में ट्रेलर चालक भी घायल हुआ है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भाषा सं आनन्द
मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: हापुड़ में खराब बस से उतरे यात्रियों को ट्रेलर ने कुचला, बच्ची समेत दो की मौत, छह घायल
HAPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm