उप्र : सड़क निर्माण के दौरान खुले गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
उप्र : सड़क निर्माण के दौरान खुले गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
हापुड़ (उप्र), एक जून (भाषा) हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पिलखुवा थाना क्षेत्र के सचपल गढ़ी का निवासी विवेक सिंह (45) रविवार देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दहपा वाली पुलिया जाने वाले मार्ग पर अचपल गढ़ी के निकट लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान सड़क के बीच में खोदे गए गड्ढे में वह मोटरसाइकिल समेत गिर गया।
उन्होंने बताया कि राहगीरों ने सिंह को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज परिजन को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
परिजन ने सिंह की मौत के लिये ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए प्रशासन से उसके खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही जांच कमेटी का गठन किया जाएगा।
भाषा सं. सलीम मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : सड़क निर्माण के दौरान खुले गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
HAPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm