हापुड़ में छुट्टी के दिन स्कूल में बच्चों से श्रम कराने का वीडियो वायरल,जांच के आदेश
हापुड़ में छुट्टी के दिन स्कूल में बच्चों से श्रम कराने का वीडियो वायरल,जांच के आदेश
हापुड़ (उप्र), 27 जून (भाषा) हापुड़ जिले के देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के दिन बच्चों से स्कूल साफ कराने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो 24 जून का बताया जा रहा है। छुट्टी के दिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बुलाकर उनसे खिड़कियां और दीवारों पर लगे जाले साफ कराए जा रहे थे।
वीडियो में बच्चे हाथ में कपड़ा और झाड़ू लिए दिख रहे हैं, जबकि बाहर खड़ा एक शिक्षक मोबाइल पर व्यस्त नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। अभिभावकों का कहना है कि यह बच्चों के अधिकारों का हनन है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने दोषी शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द
संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: हापुड़ में छुट्टी के दिन स्कूल में बच्चों से श्रम कराने का वीडियो वायरल,जांच के आदेश
HAPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm